Mossad Fail Detect Hamas Attack Israel Palestine Dispute: हमास के इजरायल पर हमले के बाद अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं जवाबी कार्रवाई में करीब 230 फिलीस्तीनी नागरिक अब तक मारे जा चुके हैं। फिलीस्तीन के इस कट्टरपंथी संगठन ने जिस प्रकार हमला किया इससे इजरायल में कोहराम मच गया। दुनिया की बड़ी खुफिया एजेंसियों में से एक मोसाद को इस हमले की भनक तक नहीं लगी। हमास ने इजरायल पर जमीन, पानी और आसमान तीनों ओर से हमला बोला है। हमला यहूदियों की छुट्टी वाले दिन किया गया। इस प्रकार हमला 50 साल पहले इजिप्ट और सीरिया ने यहूदियों की छुट्टी के दिन दन योम किप्पूर पर हमला बोला था।
युद्ध की 50वीं वर्षगाठ पर किया हमला
हमास ने इजरायल पर स्थानीय समय के अनुसार 6ः30 बजे हमला किया था। हमास ने इजरायल के रिहायशी इलाकों में 5 हजार से ज्यादा राॅकेट दागे। वहीं इजरायली सेना ने दावा किया कि 2500 राॅकेट दागे गए हैं। चारों ओर सायरन का शोर था। हमास के कमांडर हेड मोहम्मद ने बताया कि हमने ऑपरेशन अल अक्सा फ्लड की घोषणा की थी। सबसे पहले दुश्मनों के ठिकानों, एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया। राॅकेट हमले के बाद हमारे लड़ाकों ने गाजा के रास्ते इजरायल में घुसपैठ की। हमास के लड़ाके पैराशूट, मोटरबाइक और मोटरबोट के जरिए इजरायल में दाखिल हुए। वहीं इजरायल के तटीय शहर जिकिम में मोटरबोट के जरिए दाखिल हुए।
22 जगह चल रही मुठभेड़
तीनों ओर से हमला होने के कारण इजरायल संभल नहीं पाया। इजरायली सेना के अनुसार फिलहाल 22 जगहों पर मुठभेड़ चल रही है। दुनिया इस हमले को लेकर अचरज में नहीं है लेकिन इजरायल की सुरक्षा एजेंसियां इस खतरे को भांपने में कैसे फेल हो गई? इस बात से सभी हैरान है। इजरायल की आतंरिक खुफिया सर्विस, मोसाद और सेना को सबसे मजबूत माना जाता है। मोसाद के एजेंट लेबनान, सीरिया और हमास तक बखूबी नजर रखते हैं।
बता दें कि इजरायल की खुफिया एजेंसी हमास अपने दुश्मन को ठिकाने लगाने के लिए मशहूर है। वे गाड़ी में जीपीएस लगाकर बेहद सटीकता के साथ हमला करते हैं। दुश्मन इजरायली मिसाइलों से बच नहीं पाते हैं। इसके अलावा बाॅर्डर पर तार के साथ कैमरे सेंसर और सैन्य टुकड़ियां लगाई गई हैं।
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
4 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
15 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
19 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
19 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines