Morocco Earthquake Viral Video: मोरक्को में जोरदार भूकंप से मातम पसर गया है। अब तक 632 से ज्यादा लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये आकंड़ों और बढ़ सकते हैं, क्योंकि कई जगहों पर गिरी इमारतों के मलबों में लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल, मोरक्को में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू अभियान जारी है। उधर, पीएम मोदी ने दिल्ली में चल रहे जी20 के मंच से घोषणा की है कि दुख की इस घड़ी में भारत उनके साथ है। भारत हरसंभव मदद को तैयार है।
मोरक्को में 6.8 तीव्रता वाला भूकंप शुक्रवार रात को आया। भूकंप के दौरान का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वीडियो में चंद मिनटों में जमीन हिलती दिख रही है, जबकि बिल्डिंग जमीदोंज होते भी दिख रहे हैं। इस दौरान लोग सड़क पर भागते भी दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कुछ लोग मलबे में फंसे लोगों को आवाज देते देखे जा सकते हैं। वीडियो में अंधेरा पसरा है। लोग टॉर्च और मोबाइल की रोशनी के जरिए मलबे में अपनों की तलाश करते दिख रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार रात मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 632 लोग मारे गए और 329 से अधिक अन्य घायल हो गए। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कुछ बिल्डिंग्स को गिरने से पहले कांपते दिखाया गया है, जबकि कुछ लोगों को जान बचाने के लिए सड़कों पर भागते देख जा सकता है।
28 सेकंड के वीडियो क्लिप में भूकंप आते ही लोग अपना काम-काज करते नजर आ रहे हैं। जैसे ही धरती हिलने लगी तो लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए। देखते ही देखते इमारतें मलबे में तब्दील होने लगी। भूकंप के कारण कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। भूकंप में कई धरोहरों के भी क्षतिग्रस्त होने की खबरें हैं।
भूकंप का केंद्र अल हौज़ प्रांत में स्थित पहाड़ी शहर इघिल था, जो पर्यटक आकर्षण केंद्र मराकेश से 72 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में है। भूकंप 18.5 किमी की गहराई पर आया था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप शुरू में रात 11:11 बजे आया और झटके कई सेकंड तक रहे। हालाँकि, मोरक्को के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी और चेतावनी नेटवर्क ने रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7 मापी।
दोबारा आया 4.9 तीव्रता वाला भूकंप
अमेरिकी एजेंसी ने यह भी कहा कि पहले भूकंप के 19 मिनट बाद देश में 4.9 तीव्रता का झटका आया। पुर्तगाली इंस्टीट्यूट फॉर सी एंड एटमॉस्फियर और अल्जीरिया की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, भूकंप के झटके, पुर्तगाल और अल्जीरिया तक महसूस किए गए।
मराकेश और उआरज़ाज़ेट सहित कई शहरों में वाहनों और संपत्तियों को गंभीर नुकसान की सूचना मिली है। अपनों को खोने वाले लोग मोरक्को की सड़कों पर रोते-चिल्लाते नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
2 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
5 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
6 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
9 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
12 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
15 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
18 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines