Palestine Ambassador to India Adnan Abu Al Haija Statement on Israel Hamas War: इजराइल और हमास (फिलिस्तान) के बीच भीषण युद्ध जारी है। दोनों ओर से नरसंहार की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में सामने आया है कि इजराइल में गाजा स्थित किबुत्ज रीम के पास एक पार्टी साइट पर हमास आतंकियों ने हमला कर दिया। नरसंहार किया और अब यहां 260 लाशें मिली हैं। ऐसे में भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अदनान अबू अल हैजा का बड़ा बयान सामने आया है।
इजराइल ने हमारे 260 लोगों को मारा
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली में फिलिस्तानी राजदूत अदनान अबू अल हैजा ने इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध पर अपनी राय रखी। हालांकि चारों ओर हमास के कामों की निंदा हो रही है। अदनान से पूछा गया कि वे फिलिस्तीनियों के बारे में क्या कहेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत से फिलिस्तीन के 260 लोग (इजरायल द्वारा) मारे गए हैं। वे भी आम नागरिक थे।
यह भी पढ़ेंः वर्ल्ड वॉर-3 का काउंटडाउन शुरू! 4 देशों के बीच जंग जारी, 14 देशों के बीच तनाव दे रहे ऐसे ही संकेत
हमारे लोगों को जेलों में डाल रखा है
इसके अलावा इजराइल की जेलों में 5,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी लोग हैं। इजराइल में हमारे लगभग 300 लोग प्रशासनिक लोग हिरासत में हैं। वे खुद को रिहा कराने के लिए भूख हड़ताल पर हैं। इजरायलियों के पास उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जेल में डाल रखा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमास के कामों की जो भी निंदा करना चाहते है, वह कर सकता है।
इजराइल हमास में जारी है भीषण युद्ध
बता दें कि इजलाइल और हमास में इस वक्त भीषण युद्ध छिड़ा हुआ है। हाल में युद्ध की कई वीभत्स तस्वीरें सामने आई हैं। हमास के आतंकी इजराइल से महिलाओं और युवतियों को अपहरण करके ले जा रहे हैं। इतना ही नहीं दूसरे देशों से इजराइल में घूमने आए लोगों को बख्शा नहीं जा रहा है। इस युद्ध को रोकने के लिए कई देशों की प्रतिक्रियां भी सामने आ रही हैं।
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
3 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
4 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
7 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
7 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
11 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
11 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
11 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
12 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
12 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines