हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राष्ट्रपति के कुत्ते ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति को काटा, सहलाने की कोशिश की थी, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताई सच्चाई

Moldovan President Maia Sandu dog bites Austrian President Alexander Van Der Bellen: आस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन को बीते दिन मोल्दोवा की राष्ट्रपति माइया सैंडू के कुत्ते ने काट लिया।

विज्ञापन

चिसीनाउ: आस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन को बीते दिन एक कुत्ते ने काट लिया। कुत्ता भी कोई ऐसा-वैसा नहीं, बल्कि मोल्दोवा की राष्ट्रपति का कुत्ता था। वाकया उस वक्त का है, जब एक खास मीटिंग के लिए मोल्दोवन आए अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन गुरुवार को यहां के राष्ट्रपति माइया सैंडू के साथ टहल रहे थे।

चिशिनाउ में वार्ता में आए थे अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन

माल्दोवा के मीडिया से आई रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी नगर चिशिनाउ में बीते दिन एक वार्ता हुई। यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए मोल्दोवा की बोली पर केंद्रित इस वार्ता में आस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन और स्लोवेनिया के राष्ट्रपति नतासा पिर्क मुसर भी शामिल थे। इसी बीच जब मेजबान देश के राष्ट्रपति अपने समकक्ष मेहमान के साथ राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में टहल रहे थे तो उसी दौरान आस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन को माइया सैंडू का कुत्ता दिखा। बाद में उसने उन्हें काट लिया। अगली बैठक में मोल्दोवा की संसद के अध्यक्ष के साथ ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति अपने हाथ पर पट्टी बांधे हुए दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: लैंडिंग होने ही वाली थी कि अचानक डगमगाने लगा जहाज, एयरपोर्ट अधिकारियों-यात्रियों में मचा हड़कंप

विज्ञापन

इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिये आस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन ने बताया है कि माइया संदू का कुत्ता उन्हें दूर से ही घूर रहा था। पास आने पर जब वह उसे सहलाने के लिए आगे बढ़े और जैसे ही उसकी पीठ पर सहलाना शुरू किया, तभी कुत्ते ने उनके हाथ पर काट लिया। बाद में संदू ने अंग्रेजी में माफ़ी मांगी और कहा कि कोड्रट नामक कुत्ता आस-पास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ से भयभीत हो गया था।

यह भी पढ़ें: एक औरत, जो 15 साल की उम्र में बनी थी मां; देश की सबसे युवा नानी अब दोहती के सामने फिर बनेगी दुल्हन

विज्ञापन

शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में वैन डेर बेलेन ने कुत्ते के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने लिखा है, ‘जो कोई भी मुझे जानता है वह जानता है कि मैं एक बड़ा कुत्ता प्रेमी हूं और उसकी उत्तेजना को समझ सकता हूं। संदू और अन्य अधिकारियों के साथ उनकी मुलाकात बहुत अच्छी रही’। इसके आगे वैन डेर बेलेन ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा के आखिरी दिन कुत्ते को एक छोटा सा खिलौना दिया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola