ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने युद्ध के दौरान तेहरान का समर्थन करने के लिए इराकी लोगों और देश के धार्मिक नेतृत्व का शुक्रिया अदा किया है. यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट्स में सामने आई है. इस मैसेज के बाद मोजतबा खामेनेई को लेकर एक बार फिर चर्चा होने लगी कि वह जिंदा हैं या नहीं, अगर जिंदा हैं तो कहां हैं.
ट्रंप के दावे के बीच सस्पेंस
रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा अमेरिकी मिलिट्री ऑपरेशन में या तो मर चुके हैं या वह गंभीर रूप से जख्मी हैं. ट्रंप के इस दावे के कुछ घंटे बाद ही ये रिपोर्ट सामने आई, जिसके बाद उनके बारे में चर्चा और ज्यादा होने लगी.
यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप का सनसनीखेज दावा, बोले- GAY हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई
ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान का मिलिट्री लीडरशिप और डिफेंस स्ट्रेक्चर पूरी तरह तबाह हो चुका है. साथ ही उन्होंने कहा था कि मोजतबा खामेनेई की लंबी चुप्पी बताती है कि वह अब जिंदा नहीं हैं.
ट्रंप ने क्या कहा था?
ट्रंप ने कहा था, ‘उनके नेता मर चुके हैं. उनके सुप्रीम लीडर अब सुप्रीम नहीं रहे. वह मर चुके हैं. उनके बेटा या तो मर चुके हैं या बहुत खराब स्थिति में है, क्योंकि किसी ने उसके बारे में नहीं सुना है. मुझे लगता है कि वह कह रहे हैं कि बस मुझे इससे बाहर रखो.’
यह भी पढ़ें : खामेनेई की मौत के बाद ट्रंप को मिला था सुप्रीम लीडर बनने का ऑफर? US राष्ट्रपति ने किया चौंकाने वाला दावा
हालांकि, तेहरान ने उनकी स्थिति को लेकर कोई सबूत नहीं दिया है. उनके ईराक को भेजे गए ताजा संदेश को लेकर भी नहीं बताया कि ये मैसेज कैसे भेजा गया.
नियुक्ति के बाद से नहीं आए सामने
अमेरिकी-इजरायली हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा को 9 मार्च को ईरान का सुप्रीम लीडर बनाया गया था. लेकिन नियुक्ति के बाद वह एक बार भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए. अब तक उनके नाम से जारी सभी बयान लिखित रूप में जारी किए गए हैं और सरकारी टीवी चैनलों के एंकरों ने उन मैसेज को पढ़ा है.
यह भी पढ़ें : कौन हैं मोहम्मद बागेर जोलकाद्र? ईरान ने लारीजानी की मौत के बाद बनाया नया सिक्योरिटी चीफ
ऐसे में मोजतबा को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं कि क्या वे छिपे हुए हैं, गंभीर रूप से जख्मी हैं, या सुरक्षा कारणों से जानबूझकर सार्वजनिक रूप से सामने आने से बच रहे हैं.
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines