हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मोजतबा खामेनेई 90% खत्म', ईरान पर अमेरिकी हमले के बीच ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई – जो पिछले हफ्ते अपने पिता, दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में नजर नहीं आए थे – वे भी ’90 प्रतिशत खत्म’ हो चुके हैं.

विज्ञापन

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया और बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. इसके जवाब में ईरान ने भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमला किया.

वहीं, युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान ने अपनी सैन्य क्षमताएं और शीर्ष कमांडर खो दिए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई, जो पिछले हफ्ते अपने पिता, दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में नजर नहीं आए थे, वे भी 90 प्रतिशत खत्म हो चुके हैं.

फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ‘उनके पास न तो नेवी है और न ही एयर फोर्स, सब कुछ खत्म हो चुका है. उनका एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम खत्म हो गया है, उनके सभी नेता मारे जा चुके हैं, उनके सबसे अच्छे नेता अब नहीं रहे.’

विज्ञापन

ट्रंप ने आगे दावा किया कि ईरान के सबसे अच्छे नेता युद्ध में मारे गए हैं. राष्ट्रपति ने कहा, ‘वे चले गए हैं. खामेनेई चले गए हैं.’

बता दें कि अली खामेनेई 28 फरवरी को युद्ध के पहले दिन मारे गए थे. वहीं, मोजतबा खामेनेई 28 फरवरी के बाद से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए है. दावा किया जा रहा था कि वे अमेरिका के हमले में घायल हुए थे.

विज्ञापन

वहीं, ट्रंप ने कहा, ‘उनका बेटा भी 90 प्रतिशत खत्म हो चुका है.’

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने किया 20% होर्मुज कार्गो चार्ज का ऐलान, भारत पर क्या होगा इसका असर?

विज्ञापन

ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू- ट्रंप

ट्रंप का यह बयान तब आया है जब वीकेंड पर अमेरिका और ईरान के बीच फिर से हमले हुए, जिससे महीनों से चल रहा युद्ध-विराम खत्म हो गया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कांग्रेस को आधिकारिक तौर पर सूचित किया है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पिछले हफ्ते फिर से शुरू हो गई है, क्योंकि उन्होंने ईरानी ठिकानों पर कई बार हमले किए थे.

दूसरे जहाजों पर शुल्क लगाएगा अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका सुरक्षित आवाजाही के लिए दूसरे जहाजों से शुल्क लेगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola