Brain Dead Woman Alive Now: डॉक्टर्स और मरीज के घर वाले चौंक गए, जब ब्रेन डेड घोषित किए जाने से ठीक पहले मरीज ने आंखें खोल ली। वह बात करने लगी और उसका पूरा शरीर एक्टिव मोड में आ गया। चमत्कार देखकर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए, जबकि महिला कोमा में थी। लाइफ सेविंग सपोर्ट पर थी, उसका ब्रेन डेड हो गया था।
डॉक्टरों ने उसके परिजनों से बातचीत करके उसे ब्रेन डेड घोषित करने की तैयारी कर ली थी, लेकिन ऐन मौके पर वह जी उठी। घटना ब्रिटेन की है और मरीज की पहचान एसेक्स के पिट्सिया में रहने वाली 32 वर्षीय एम्मा प्राइस के रूप में हुई है, जिसने सुसाइड करने की कोशिश की थी, लेकिन सिर में चोट लगने से कोमा में चली गई थी।
यह भी पढ़ें:मुस्लिम शख्स ने तलाक मांगने पर काट दिए बेटी के पैर, पाकिस्तान में ये कैसी खौफनाक सजा?
परिवार कर रहा था अंतिम संस्कार की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एम्मा अब सिर हिलाने में सक्षम है। चेहरे के छोटे-छोटे हाव भावों से संवाद कर सकती है। बिना वेंटिलेटर के भी आधे घंटे से अधिक समय तक सांस ले सकती है। उसकी मां सामंथा डे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे एम्मा को जिंदा देखकर अपनी खुशी बयां नहीं कर पा रही हैं।
वह वास्तव में अपने दिल दिमाग की हालत किसी को समझा नहीं सकती। वे अपने जीवन में इतना कभी नहीं रोई, जितना रोना अभी आ रहा है और यह खुशी के आंसू हैं, क्योंकि परिवार एम्मा के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। सोमवार को ही उसे अलविदा कह दिया था, जब डॉक्टर ने उसके ब्रेन डेड होने के बारे में बताया, लेकिन बीती रात अचानक उसने आंखें खोल लीं।
यह भी पढ़ें:सेक्स में छिपा है लंबी उम्र का राज! महिलाओं को लेकर नई स्टडी में बड़ा खुलासा
सिर में चोट से दायां हिस्सा लकवाग्रस्त हुआ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 56 वर्षीय सामंथा कहती हैं कि आखिरकार एम्मा ठीक होने लगी है और यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। डॉक्टर उसकी रिकवरी देखकर खुश हैं और हैरान भी हैं, क्योंकि उसके मस्तिष्क को काफी क्षति पहुंची थी। उन्होंने कहा कि हालांकि परिवार जानता है कि उन्हें पुरानी एम्मा कभी वापस नहीं मिलेगी, लेकिन वे नई एम्मा का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
परिवार ने एम्मा की देखभाल के खर्च के लिए 4,500 पाउंड से अधिक धनराशि जुटा ली है। GoFundMe पेज पर लिखते हुए एम्मा के भाई थॉमस ने कहा कि एम्मा केवल 32 वर्ष की है और उसका एक प्यारा-सा परिवार है, जो चाहता है कि वह पूरी तरह से ठीक हो जाए। उसे स्ट्रोक हुआ है और दिमाग में चोट लगी। उसके दाहिने हिस्से में लकवा मार गया, लेकिन पूरा परिवार यह जानना चाहता है कि उसे सुसाइड करने की कोशिश क्यों की?
यह भी पढ़ें:डायनासोर का इंसान से कनेक्शन आया सामने! 9000 साल पुरानी रॉक आर्ट से मिले संकेत
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
5 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
14 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
15 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
17 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
18 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
19 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines