---विज्ञापन---

3 जून को आसमान में चमत्कार होगा; सुबह 5 बजे होगी ग्रहों की परेड, जानें कहां देख सकेंगे लाइव?

Parade of Planets NASA America: नासा ने एक अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार 3 जून की सुबह आसमान में गजब का दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। ऐसा नजारा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। इस नजारे को लोग अपनी आंखों से भी देख सकेंगे।

---विज्ञापन---

Parade of Planets on 3 June 2024: 3 की रात 4 जून की सुबह आसमान में चमत्कार होगा। गजब का नजारा देखने को मिलेगा। ऐसा दुर्लभ नजारा होगा कि आज तक न किसी ने देखा होगा और न ही इसकी कल्पना की होगी। अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे कि ऐसा भी हो सकता है। जी हां, आसमान में ग्रहों की परेड होगा। 6 ग्रह एक लाइन में नजर आएंगे। उगते सूर्य के बहुत करीब दिखाई देंगे। शनि ग्रह और पतले से अर्धचंद्राकार चंद्रमा के बीच लाल रंग का मंगल ग्रह नजर आएगा। सूर्योदय से ठीक पहले सुबह 5 बजे के करीब यह नजारा देखने को मिल सकता है। NASA ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भारत में नहीं दिखेगा, नासा लाइव दिखाएगा

तमिलनाडु विज्ञान और प्रौद्योगिकी केंद्र (TNSTC) के कार्यकारी निदेशक आईके लेनिन तमिलकोवन ने बताया कि सूर्योदय से कुछ मिनट पहले, बुध, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेपच्यून और यूरेनस एक कतार में आ जाएंगे, लेकिन सभी ग्रह नग्न आंखों से दिखाई नहीं दे सकते। इसके लिए लोगों को दूरबीन का इस्तेमाल करना होगा। NASA इस दुर्लभ नजारे का लाइव टेलिकास्ट करेगा। हालांकि भारत में यह दिखाई नहीं देगा, लेकिन कुछ देशों में यह नजारा साफ देखा जा सकेगा।

सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह बुध और सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति सूर्य के करीब होंगे। केवल बुध ग्रह को देखा जा सकेगा। दूरी के कारण यूरेनस को शक्तिशाली दूरबीन के बिना नहीं देखा जा सकता। यदि आकाश साफ है तो सूर्योदय से पहले 3 ग्रह नग्न आंखों को दिखाई दे सकते हैं। इसमें मंगल शामिल है, जो चमकीले नारंगी प्रकाश के रूप में दिखाई दे सकता है। शनि पीले रंग के साथ दिखाई दे सकता है। नेपच्यून सूर्य से सबसे दूर का ग्रह है। इसलिए उसे दूरबीन से देख सकेंगे।

---विज्ञापन---

 

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by The Better India (@thebetterindia)

---विज्ञापन---

2025 में भी 2 बार ऐसा नजारा दिखेगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छहों ग्रह एक लाइन में पूर्वी दिशा में सुबह 5 बजे के आस-पास दिखाई दे सकते हैं, बशर्ते आसमान साफ हो। ग्रह पूरी तरह एक सीधी रेखा में नहीं होंगे, बल्कि 15 डिग्री के कोण पर नजर आएंगे। सूर्य निकलने के बाद वे नजर नहीं आएंगे। 3 जून को मंगल सूर्य के नीचे होगा और 4 जून को यह सूर्य के ऊपर होगा।

ऐसा नजारा अगली बार 28 अगस्त 2024 को नजर आ सकता है, जब बुध, मंगल, बृहस्पति, यूरेनस, नेपच्यून और शनि आकाश में एक कतार में होंगे। अगस्‍त और जनवरी 2025 में भी यह नजारा नजर आएगा। फरवरी 2024 में 7 ग्रह एक सीधी रेखा में होंगे। मार्च 2080 में 6 ग्रह एक बार फिर लाइन में नजर आएंगे, लेकिन तब लाइन में शुक्र ग्रह नजर आएगा, नेपच्यून नहीं।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 01, 2024 02:31 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola