आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा! ब्रह्मांड में अस्तित्व में आया एक नया सितारा, जानें कैसे पहचान पाएंगे?

New Star Blaze Explosion by Nova Explosion: ब्रह्मांड में एक चमत्कार होने वाला है। नोवा विस्फोट के बाद एक नया तारा जन्म लेगा, जिसे लोग आंखों से देख पाएंगे। 1946 के बाद ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जो बेहद खूबसूरत होगा।

Miracle in the Sky New Star Blaze Exposed in the Universe

आसमान में जल्दी की बहुत भयानक विस्फोट होने वाला है।

विज्ञापन

New Star Blaze Exposed in the Universe: ब्रह्मांड में चमत्कार हुआ है। जल्दी ही दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। एक नए सितारे ने जन्म लिया है, जो आकाश में प्रज्जवलित होने के लिए तैयार है। इस तारे का वैज्ञानिक नाम टी कोरोना बोरियालिस है और आम भाषा में इसे Blaze कहा जाएगा। यह तारा सितंबर तक कभी भी अस्तित्व में आ जाएगा। इस तारे का जन्म नोवा विस्फोट से होगा।

1946 के बाद पहली बार एक धुंधला तारा सौरमंडल से 3,000 प्रकाश वर्ष दूर नजर आएगा। नासा के नोवा विशेषज्ञ डॉ. रेबेका हौन्सेल ने इसके बारे में कहना है कि जल्दी ही एक भयानक नोवा विस्फोट होने वाला है। विस्फोट के बाद उत्तरी गोलार्ध में हरक्यूलिस और बूटेस तारामंडल के बीच तारा नजर आएगा, जो 80 साल के बाद गायब भी हो जाएगा। इस तारे को बनते हुए नासा के वैज्ञानिक देख पाएंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

नंगी आंखों से देखा जा सकेगा तारा

नासा वैज्ञानिकों के अनुसार, नया तारा इतना चमकीला होगा कि उसे कई दिन तक नंगी आंखों से देखा जा सकेगा। इसकी चमक पोलारिस के समान होगी और यह 48वां सबसे चमकीला तारा होगा। ब्लेज तारे को उत्तरी गोलार्ध में बसंत ऋतु में और दक्षिणी गोलार्ध में गर्मियों और सर्दियों में देखा जा सकेगा। जुलाई के महीने में यह सबसे साफ नजर आएगा। यह 2 चमकीले सितारों वेगा और आर्कटुरस और 2 बड़े नक्षत्रों के बीच होगा।

इस नए तारे को रात में तब देखा जा सकेगा, जब आसमान साफ होगा। यह तारा लाल रंग का, बहुत ठंडा और विशालकाय होगा, जो एक विस्फोट के साथ 80 साल बाद लुप्त हो जाएगा। वैज्ञानिकों का दावा है कि 5 या 6 अरब साल बाद सूर्य भी बूढ़ा हो जाएगा। इसमें भयानक विस्फोट होगा, जो सौर मंडल के सभी ग्रहों को नष्ट कर देगा, लेकिन पृथ्वी के साथ क्या होगा? इसके बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन

दूरबीन या टेलीस्कोप से पास नजर आएगा

वैज्ञानिकों के अनुसार, अगर तारे की पहचान सीधे न हो पाए तो उत्तर पूर्व की दिशा में देखें। यहां एक चमकीला तारा नजर आएगा। उससे थोड़ा आगे एक और चमकीला तारा दिखेगा। इस दोनों के बीच 7 सतारों की धुंधली-सी रेखा मिलेगी। इस रेखा के उत्तरी शिखर पर लाल रंग का ब्लेज तारा नजर आएगा। एक बार इसे तलाश लेंगे तो फिर अपने आप पहचान जाएंगे, क्योंकि यह अब तक के सबसे चमकीले तारों में से एक होगा। अगर तारे को नंगी आंखों से देखने की बजाय दूरबीन या छोटे टेलिस्कोप से देखेंगे तो यह बिल्कुल साफ और बहुत करीब नजर आएगा।

विज्ञापन

धरती के नजदीक होने से नंगी आंखों से दिखेगा

बता दें कि एक तारे के निर्माण में 80 साल लगते हैं। इस तरह का तारे को पहली बार 800 साल पहले 1217 में देखा गया था, जो जर्मनी के उर्सबर्ग शहर में बुरचार्ड नाम स्पेस साइंटिस्ट ने दिखा था। उसी पैटर्न के अनुसार, तारा 1866 और 1947 में अस्तित्व में आया। साल 2015 में भी वैज्ञानिकों ने एक ऐसे तारे को चमकते हुए देखा था, लेकिन मार्च महीने में यह लुप्त हो गया। इस बार नोवा विस्फोट होगा, जो पिछले विस्फोटों से 600 गुना ज्यादा चमकीला होगा। क्योंकि इस बार का तारा धरती के काफी नजदीक होगा, इसलिए इसे नंगी आंखों से देखना संभव होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ