Miracle Of God: जाको राखे साइयां मार सके न कोय बाल न बांका करि सके जो जग बैरी होय… ऐसा ही एक मामला अमेरिका के टेनेसी में देखने को मिला। जहां भयंकर तूफान में एक बच्चा पालने सहित उड़ गया। ईश्वर की कृपा देखिये, तूफान में बच्चे का पालना एक उखड़े हुए पेड़ पर लटक गया और उस वक्त भयंकर बारिश भी हो रही थी। बच्चे की मां ने बच्चे को दोबारा देख पाने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। तूफान थमते ही बच्चे के परिवार ने उसे को ढूंढ़ना शुरू किया तो बच्चे का पालना पेड़ की टहनी में लटका मिला। दरअसल बच्चा उसके अंदर ही सो रहा था। बच्चा बिल्कुल सुरक्षित था। उसे को देख माता- पिता की आंखें खुशी से भर आई।
भयकंर तूफान की वजह से हुआ हादसा
बच्चे की मां ने न्यूज एजेंसी को बताया कि बच्चा अपने पालने में सो रहा था। तभी तूफान के आने की आहट हुई तो बच्चे के पिता उसके पालने को दौड़कर पकड़ने गए तब तक तेज तूफान बच्चे को ले उड़ा। बच्चे के पिता ने बताया कि वे पालने को पूरी ताकत से पकड़े हुए थे लेकिन तूफान इतना तेज था कि वे गोल- गोल घूमने लगे। और वहीं जमीन पर तेज से गिर पड़े। इस दौरान पालना उनके हाथों से छूट गया। तूफान पालने को उड़ा ले गया।
इस दौरान उनकी पत्नी अपने बड़े बेटे का हाथ मजबूती से पकड़े हुए थी। आगे उन्होंने बताया कि जैसे ही वे सब छोटे बेटे के पालने को पकड़ने के लिए दौड़े तो मकान की छत उन सभी के ऊपर गिर पड़ी। हम लोग सांस ही नही ले पा रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे यह उनके जीवन का आखिरी दिन था।
यह भी पढ़े: आर्ट हो तो ऐसी, कागज पर उकेरी महिला से कराया सेम टू सेम डांस, वीडियो वायरल
हादसे में बच्चे के पिता का कंधा और हाथ टूटा
जैसे ही तूफान शांत हुआ हम सब किसी तरह मलबे से बाहर निकले और छोटे बेटे को ढूंढ़ने लगे। काफी देर खोजते हुए एक पेड़ की टहनी में बच्चे का पालना लटका हुआ देखा। महिला बताती हैं कि उन्होंने जिस तरह से बच्चे का पालना पेड़ में लटका देखा था, बच्चे को जिंदा देख पाने की उम्मीद ही खत्म हो गई थी। जैसे ही पालने में बेटे को देखा मुझे भगवान पर और ज्यादा भरोसा हो गया। वे इतने छोटे बच्चे के साथ अन्याय कर हीं नही सकते हैं। बच्चे के पिता का कंधा और हाथ टूट गया है। बच्चे की मां और भाई को मामूली सी खरोंच आई है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
10 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
11 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
12 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
15 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
17 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
17 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
18 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
19 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
20 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines