हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

इजरायल ने यमन में की एयर स्ट्राइक, हूती प्रधानमंत्री समेत कई मंत्रियों की मौत

इजरायल ने हूतियों पर एयरस्ट्राइक की है। इस हमले में हूती प्रधानमंत्री अहमद अल रहावी समेत कई मंत्रियों की मौत हो गई। इजरायल का यह हमला एक वर्कशॉप के दौरान हुआ था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
इजरायल की एयर स्ट्राइक में हूती प्रधानमंत्री अहमद अल रहावी की मौत हो गई।

इजरायल ने यमन पर बड़ा हमला किया है। इजरायल ने यमन की राजधानी सना में एयर स्ट्राइक की है। इस हमले में हूती प्रधानमंत्री अहमद अल रहावी की मौत हो गई। विद्रोही सशस्त्र समूह ने दावा किया है कि गत शनिवार को हमले में की पुष्टि करते हुए कहा कि गत 28 अगस्त को हमले में प्रधानमंत्री के अलावा कई अन्य मंत्रियों की मौत हुई है। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, हूती के 10 लड़ाके और कमांडर मारे गए हैं। वहीं 90 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

वर्कशॉप के दौरान हुआ हमला

विद्रोही सशस्त्र समूह ने बताया कि अधिकारी गत 1 साल में सरकार के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए एक वर्कशॉप में मौजूद थे, उसी दौरान इजरायल ने हमला किया। वर्कशॉप में हूती रक्षामंत्री मोहम्मद अल अती और सैना प्रमुख मोहम्मद अब्द अल करीम अल घमारी भी मौजूद थे। हमले में इनकी मौत की भी आशंका है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इजरायल ने की जवाबी कार्रवाई

यमन की हूती समूह ने गत 28 अगस्त को इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल एयरफोर्स ने हूती के कब्जे वाले सना पर बमबारी की। इस दौरान इजरायल ने हूती के सैन्य ठिकानों और राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर मर रहे लोग’, गाजा के हालातों पर भड़के पोप, ट्रंप ने बुलाई अहम मीटिंग

हमास समर्थक हैं हूती

हूती सशस्त्र विद्रोही हमास समर्थक हैं। गाजा में चल रहे युद्ध के दौरान हूतियों ने हमास का समर्थन करते हुए पिछले कई महीने से इजरायल पर कई बार मिसाइल और ड्रोन हमला किया है। हालांकि इजरायल के डिफेंस सिस्टम ने हूती के ज्यादातर हवाई हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया है। इसके बावजूद हूती हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन

अब तक 63,025 फलस्तीनियों की मौत

इजराइल और हमास के बीच पिछले 22 महीने से युद्ध हो रहा है। इस युद्ध में अब तक गाजा में 63,025 फलस्तीनी मारे गए हैं। यह डाटा गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया है। मंत्रालय ने बताया है कि गाजा में इजराइली हमले की शुरुआत के साथ ही मृतकों की संख्या 63000 से अधिक हो गयी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola