Philippines Military Planes Collide Mid-Air: नीला के दक्षिण में स्थित एक एयर बेस पर फिलीपींस एयरफोर्स के 2 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हवा में आपस में टकरा गए, जिससे 4 पायलटों की मौत हो गई. ये घटना बीते 23 अक्तूबर 2026 की दोपहर को हुई, और अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
एयर बेस की सीमा के भीतर गिरे विमान
हादसे का शिकार हुए दोनों विमान SF-260 मॉडल के सिंगल-इंजन प्रोपेलर एयरक्राफ्ट थे, जो फिलीपींस की राजधानी के दक्षिण में स्थित फर्नांडो एयर बेस के पास उड़ान भर रहे थे. फिलीपींस वायु सेना के प्रवक्ता कर्नल एल्विन कैपिंगुइयन ने शनिवार को जारी एक बयान में मौतों को कंफर्म किया. उन्होंने बताया कि दोनों विमान एयर बेस की सीमा के भीतर गिरे और इसके अलावा किसी अन्य के हताहत होने की खबर नहीं है. इस हादसे के बाद, एहतियात के तौर पर वायु सेना ने अपने सभी SF-260 विमानों की उड़ान पर अस्थायी रोक लगा दी है. जांचकर्ता इस बात का पता लगाने के लिए टक्कर से जुड़े हालात की जांच करेंगे कि आखिर ये जानलेवा हादसा कैसे हुआ.
सैन्य विमानों से जुड़े पिछले हादसे
हाल के सालों में फिलीपींस के सैन्य विमानों के साथ हुए जानलेवा हादसों की सीरीज में ये एक और घटना जुड़ गई है. मई 2026 में नॉर्थ फिलीपींस के पहाड़ी इलाके में एक SF-260 प्रशिक्षण विमान के एक्सिडेंट होने से 2 पायलटों की मौत हो गई थी. 2023 में भी एक एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान SF-260 TP मार्केटी विमान एक हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें सवार दोनों पायलट मारे गए थे. इन घटनाओं ने मिलिट्री फ्लाइट ट्रेनिंग से जुड़े खतरों और विमान सुरक्षा की अहमियत पर फिर से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.
SF-260 विमान की डिटेल
SF-260 एक हल्का विमान है, जिसका इस्तेमाल ट्रेनिंग और दूसरे मिलिट्री एविएशन से जुड़े कामों के लिए किया जाता है. फिलीपींस एयर फोर्स ने इन विमानों को कई बार सक्रिय सैन्य अभियानों में भी तैनात किया है.
दक्षिणी फिलीपींस में 2017 में हुए ‘मरावी युद्ध’ के दौरान, सेना ने इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों के खिलाफ हवाई अभियानों में SF-260 विमानों का इस्तेमाल किया था. आतंकवादियों की तरफ से शहर के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लेने के बाद, वहां कई महीनों तक लड़ाई चली थी.
संबंधित खबरें
ईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
58 mins ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
3 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
3 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
4 hrs agoLIVE: लुधियाना में युवक की हत्या, घर में घुसकर काटा हाथ, दुकानदार को दिया
7 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
7 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
7 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
7 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
16 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines