Mike Tyson Life Journey: दुनियाभर में मशहूर बॉक्सर माइक टायसन इन दिनों अपनी जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं। उनकी तबियत इतनी खराब है कि वह व्हीलचेयर पर आ चुके हैं। ऐसे में जानिए कैसा रहा महानतम मुक्केबाज माइक टायसन का अब तक का सफर।
माइक टायसन फिलहाल 56 साल के हैं और जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी यह हालत लगातार गांजा लेने से हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह गांजे पर हर महीने लाखों रुपये खर्च करते हैं। वह अपने 420 एकड़ के खेत में गांजा उगाते हैं जिसे कानूनी मंजूरी मिली हुई है।
उनका जन्म 30 जून 1966 को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में हुआ था। वह बचपन से ही काफी शरारती थे। शरारतों का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि उन्हें 13 साल की उम्र में 38 बार गिरफ्तार किया गया था। लोग तोतली जुबान के चलते माइक टायसन का काफी मजाक उड़ाते थे जिस वजह से वह उनसे झगड़ पड़ते थे।
कैसे बदली जिंदगी?
दरअसल, बॉबी स्टूड नाम के एक व्यक्ति ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और कुछ महीनों के लिए उन्हें ट्रेनिंग की। इसके बाद उन्होंने माइक टायसन की मुलाकात एक अमेरिकी मुक्केबाज के. डीअमाटो से करवाई। डीअमाटो ने उन्हें इस तरह की ट्रेनिंग डी कि माइक टायसन की पूरी जिंदगी ही बदल गई।
इसका नतीजा यह हुआ कि 1981 और 1982 में उन्होंने जूनियर ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उसके बाद, 1984 में उन्होंने न्यूयॉर्क में आयोजित नेशन गोल्डन ग्लव्स में स्वर्ण पदक जीता।
58 में से 50 मुकाबले जीते
1987 में टायसन ने 20 साल की उम्र में हैवीवेट चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की। तब वह सिर्फ 20 साल के थे। विवादों में रहने के बावजूद टायसन का बॉक्सिंग में शानदार सफर बदस्तूर जारी रहा. टायसन ने एक प्रोफेशनल बॉकसर के तौर पर 58 मुकाबलों में पार्ट लिया जिसमें वह 50 मुकाबलों में जीते और छह मे हार का सामना करना पड़ा। 2005 में मिली हार के बाद उन्होंने अपने बॉक्सिंग करियर को अलविदा कह दिया।
तीन शादियां कर चुके माइक टायसन
बॉक्सिंग में तो उन्होंने कामयाबी हासिल कर ली लेकिन निजी जिंदगी में वह इतनी कामयाबी नहीं पा पाए। उन्होंने तीन बार शादी की है और वह आठ बच्चों के पिता हैं। पहली बार वह 1988 में अभिनेत्री रॉबिन गिवेंस के साथ शादी के बंधन में बंधे लेकिन यह रिश्ता एक साल ही चला। फिर उन्होंने 1997 में पेशे से डॉक्टर मोनिका टर्नर के साथ शादी की और 2003 में उनसे भी अलग हो गए। 2009 में टायसन ने एल. स्पाइसर से शादी की जो अबतक उनके साथ हैं।
संबंधित खबरें
रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
44 mins agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
2 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
4 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
4 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
5 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
7 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
8 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
8 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
9 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines