ट्यूनीशियाई तट पर प्रवासी जहाज के डूबने से 13 लोगों की मौत, 27 लापता

ट्यूनीशियाई तट पर प्रवासियों से भरी जहाज डूबने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग लापता हो गए । मरने वाले सभी लोग सूडान के बताए जा रहे हैं।

migrant ship sank off tunisian coast 13 dead

ट्यूनीशियाई तट पर प्रवासी जहाज डूबा, सूडान के 13 नागरिकों की मौत

विज्ञापन

Sudanese Migrant Ship Sank Off Tunisian Coast 13 Dead: ट्यूनीशिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां समुद्र तट पर प्रवासियों से भरी जहाज डूब गई। अब तक  13 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 27 लापता हैं। मरने वाले सभी लोग सूडान के हैं। जहाज पर कुल 42 लोग सवार थे।

Advertisment

स्फैक्स से रवाना हुई थी जहाज

ट्यूनीशिया के एक न्यायिक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि ट्यूनीशिया के तट पर बुधवार को स्फ़ैक्स (Sfax) से रवाना हुई एक जहाज डूब गई। इससे सूडान के 13 प्रवासियों की मौत हो गई। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि अभी भी 27 लोग लापता हैं।

दो लोगों को बचाया गया

विज्ञापन

न्यायाधीश फरीद बेन झा ने कहा कि नाव में 42 लोग सवार थे, जिनमें से सभी सूडान के रहने वाले थे। इनमें से दो लोगों को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि यूरोप में बेहतर जीवन की आस में गरीबी और संघर्ष  का सामना कर रहे अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के लोगों के लिए उत्तरी अफ्रीका के मुख्य प्रस्थान बिंदु के रूप में ट्यूनीशिया ने लीबिया की जगह ले ली है।

विज्ञापन

ट्यूनीशियाई तट पर 2023 में बरामद हुए 1000 प्रवासियों के शव

ट्यूनीशियाई तट पर अफ्रीका से इटली पहुंचने की उम्मीद कर रहे प्रवासियों को ले जाने के दौरान नौकाओं और जहाजों के डूबने की लगातार घटनाएं हो रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि 2023 में ट्यूनीशियाई तट पर डूबे हुए लगभग 1,000 प्रवासियों के शव बरामद किए गए, जो किसी भी अन्य साल की तुलना में अधिक है। सीमा पार करने की कोशिश करने वालों में ट्यूनीशिया के नागरिक भी शामिल हैं। पिछले महीने इटली की ओर एक नाव में रवाना होने के बाद लगभग 40 ट्यूनीशियाई प्रवासी लापता हो गए थे।

विज्ञापन

गृह युद्ध की वजह से 90 लाख लोगों ने छोड़ सूडान

सूडान में लगभग 10 महीने पहले गृह युद्ध के दौरान 90 लाख लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनमें से अधिकांश ने या तो देश के सुरक्षित हिस्सों या पड़ोसी राज्यों में शरण ले ली है। पिछले साल अप्रैल में सेना और प्रतिद्वंद्वी अर्धसैनिक बल के बीच लड़ाई शुरू हो गई, जिसके बाद भारत समेत कई देशों ने सूडान में फंसे अपने नागरिकों को बाहर निकाला।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘पूर्वजों के पापों ने घटाई इंसान की उम्र’, अजीब दावे के बाद निकाला गया रूस का टॉप वैज्ञानिक

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ