UAE के जहाज पर ईरान का मिसाइल अटैक? भारतीय की मौत और 8 घायल, पलटवार में अमेरिका ने कई इलाकों में बरसाए बम

ईरान जहाजों पर हमले का रहा है और अमेरिका ईरान पर हमले का रहा है। इस बीच ईरान अरब देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है। यानी अमेरिका और ईरान की लड़ाई होर्मुज स्ट्रेट से खाड़ी देशों तक फैली हुई है।

Donald Trump-Mojtaba Khamenei

अमेरिकी और ईरान लगातार तीसरे दिन एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं।

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े ‘महायुद्ध’ की आग होर्मुज स्ट्रेट से लेकर खाड़ी देशों तक फैली हुई है। ईरान ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट में जहाज का निशान बनाया है। ईरान की IRGC ने क्रूज मिसाइलों से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के 2 टैंकरों पर हमला किया, जिसमें भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हुई है। इस हमले के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के कई इलाकों में बमबारी करके तबाही मचाई। पलटवार करते हुए ईरान ने कुवैत में अमेरिका के सैन्य ठिकाने पर मिसाइलें दागी हैं।

विज्ञापन

मिसाइल अटैक से दोनों जहाजों में लगी आग

ईरान ने UAE के टैंकर मोम्बासा और बाहिया पर मिसाइलें दागी। हमले में मोम्बासा के भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है और 8 अन्य क्रू मेंबर्स घायल हुए हैं, जिसमें ने 4 की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों में 6 भारतीय नागरिक और 2 यूक्रेन के नागरिक हैं। मिसाइल अटैक होने से दोनों जहाजों में आग लग गई थी, जिस पर काबू पा लिया गया था। UAE ने हमले के लिए ईरान की कड़ी निंदा की और हमले को अंतर्राष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया। खाड़ी देशों की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा बताया।

विज्ञापन

UAE ने दिए जवाबी कार्रवाई करने के संकेत

UAE ने कहा कि ईरान के हमले का जवाब देने का का पूरा अधिकार है। UAE अपनी संप्रभुता, नागरिकों, राष्ट्रीय हितों और नागरिकों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगा। देश के सशस्त्र बल हाई अलर्ट पर हैं। किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ईरान को अपनी मनमानी नहीं करने दी जाएगी। ईरान की वजह से गल्फ देशों में क्षेत्रीय तनाव फैला हुआ है। ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को लेकर कोई फैसला करना ही होगा, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार प्रभावित होगा, जिससे देशों का नुकसान होगा।

पलटवार में अमेरिका की ईरान में बमबारी

ईरान के जहाजों पर हमले का पलटवार करते हुए अमेरिकी सेना ने तबाही मचाई। अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट में हमला करने की ईरान की क्षमता को नष्ट करना चाहता है। इसके लिए अमेरिकन आर्मी ने लगातार तीसरी रात ईरान पर हवाई हमले किए। वहीं ईरान ने जवाब देते हुए अमेरिकी जहाज, कुवैत में अमेरिका के सैन्य ठिकानों और होर्मुज से गुजर रहे जहाजों पर हमला किया तो अमेरिका ने ईरान की बंदरगाहों की नौसेनिक नाकेबंदी करके होर्मुज स्ट्रेट से ईरान के जहाजों की आवाजाही बाधित करने का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन

बंदर अब्बास, केशम, किश, बुशहर में धमाके

अमेरिका की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि अमेरिकी सेना ने तीसरी रात ईरान पर हवाई हमले किए। शाम 4:45 बजे (अमेरिकी समयानुसार) दक्षिणी ईरान में बंदर अब्बास और फारस की खाड़ी में किश द्वीप पर बमबारी की। इन दोनों इलाकों में जोरदार विस्फोट हुए। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने भी बंदर अब्बास में धमाकों की पुष्टि की। बंदर अब्बास में ईरान ने अपना एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया है। केशम द्वीप और बुशहर शहर के आस-पास भी धमाकों की आवाज सुनी गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ