ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है. ईरान ने अपने B1 ब्रिज पर अमेरिकी हमले का बदला लेने की कमस खाई है. बता दें कि ईरान की अर्ध-सरकारी एजेंसी फार्स न्यूज एजेंसी ने उन 8 ब्रिज की लिस्ट जारी की है जिस पर ईरान अब हमला करने की तैयारी कर रहा है. दरअसल ईरान ने यह कदम करज में स्थित B1 ब्रिज पर हुए अमेरिकी-इजरायली हमले के बाद उठाया है.
बीते गुरुवार को हुए अमेरिकी हमले में ईरान के 136 मीटर ऊंचे B1 ब्रिज को भारी नुकसान पहुंचा है. जिसके बाद से ही ईरान गुस्से में है. बता दें कि ईरान का यह पुल अभी बन ही रहा था और तेहरान को करज से जोड़ने वाला एक अहम संपर्क मार्ग भी माना जा रहा था. अमेरिकी-इजरायली हमले में कम से कम 8 लोगों की मौत और करीब 95 लोग घायल हुए हैं.
ईरान की लिस्ट में कौन-कौन से पुल शामिल?
ईरान द्वारा जारी की गई हिट लिस्ट में खाडी और मध्य पूर्व के कई रणनीतिक पुल शामिल हैं. इनमें कुवैत का शेख जाबेर अल-अहमद अल-सबा सी ब्रिज, संयुक्त अरब अमीरात के शेख जायद ब्रिज, अल मक्ता ब्रिज और शेख खलीफा ब्रिज शामिल हैं.
इसके अलावा ईरान की लिस्ट में सऊदी अरब और बहरीन को जोड़ने वाला किंग फहद कॉजवे, जॉर्डन का किंग हुसैन ब्रिज, दमिया ब्रिज और अब्दौन ब्रिज भी इस लिस्ट में शामिल हैं. इन सभी पुलों को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और सैन्य लॉजिस्टिक्स के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है. ऐसे में इन ब्रिज पर किसी भी तरह का हमला पूरे क्षेत्र में भारी तबाही ला सकता है.
अमेरिकी हमले में ईरान के ब्रिज को हुआ भारी नुकसान
दरअसल, अमेरिका और इजरायस ने संयुक्त रूप से ईरान के करज शहर में स्थित B1 ब्रिज पर दो बड़े जोरदार हमले किए. यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी के बाद हुआ जिसमें उन्होंने ईरान को पाषाण युग में भेजने की बात बोली थी.
ईरान देगा जवाब
वहीं, अब ईरान ने भी अपनी कमर कस ली है. ईरान ने साफ संकेत दिया है कि वह ‘जैसे को तैसा’ जवाब ही देगा. इससे पहले भी तेहरान अमेरिका और इजरायल के कई ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला कर चुका है. अब पुलों की यह सूची सामने आने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि संघर्ष और ज्यादा बढ़ सकता है.
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
50 mins agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
2 hrs agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
2 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
9 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
12 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
16 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
17 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
19 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
21 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines