---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

फिर ठप हुआ Microsoft का सर्वर, क्लाउड सेवाओं में खराबी से इन सेक्टरों में मचा हड़कंप

Microsoft Server Down Latest Update: कुछ ही दिन पहले माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। हजारों लोग एयरपोर्ट पर फंस गए थे। सर्वर में आई खामी का असर भारत ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जर्मनी के अलावा कई देशों पर दिखा था। अब एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

---खबर नीचे जारी है---

Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार फिर कुछ ऑफिस एप्लीकेशंस और क्लाउड सेवाओं में गड़बड़ी आने की बात कही है। माइक्रोसॉफ्ट ने एज्योर क्लाउड सेवाओं की निगरानी को लेकर बनाई वेबसाइट पर इस संबंध में पोस्ट अपलोड की है। कंपनी ने लिखा है कि उनको वैश्विक स्तर पर सेवाओं को कनेक्ट करने में आ रही दिक्कतों का पता लगा है। इस मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले भी वैश्विक आईटी मंदी के चलते कुछ ही सप्ताह पहले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। जिसके कारण कई फ्लाइट्स और ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:क्या है Sexual Cannibalism? संबंध बनाते समय नर को खा जाती है मादा

---खबर नीचे जारी है---

अब फिर से ऐसी दिक्कतें सामने आई हैं। दूसरी बार कई घंटे तक व्यवधानों का सामना करना पड़ा है। जिससे कई सेक्टरों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, डाउनडिटेक्टर आउटेज साइट पर लोग लगातार आ रहीं दिक्कतों को लेकर शिकायत कर रहे हैं। अधिकतर शिकायतें लोकप्रिय गेम माइनक्राफ्ट और दूसरी सेवाओं को लेकर हैं। Microsoft Azure सर्वर पर कंपनी की ओर से नेटवर्क संबंधी कई चेतावनियां जारी की गई हैं। कई यूजर्स ने Microsoft 365 एडमिन सेंटर से मिलने वाली सेवाओं और सर्विस हेल्थ स्टेटस पेज खोलने में आ रही परेशानियों को साझा किया है।

हीथ्रो एयरपोर्ट पर कई उड़ानें प्रभावित

आउटलुक, पावर ऐप्स और एंट्रा यूज करने वाले उपभोक्ता अधिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ट्रैवल हब माने जाने वाले हीथ्रो एयरपोर्ट का बयान भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सामने आया है। कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। समस्या का समाधान कब होगा? इसके बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता। माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियर दिक्कतों को दूर करने में जुटे हैं। कंपनी ने यह भरोसा दिया है। इससे पहले जो सर्वर डाउन की स्थिति बनी थी। उससे भी काफी नुकसान झेलना पड़ा था। 20 घंटे तक चले आउटरीच के कारण अरबों रुपये का नुकसान दुनिया ने झेला था। इसके कारण लगभग 24 बिलियन डॉलर (20,09,36,52,00,000 रुपये) का नुकसान झेलना पड़ा था।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:चाचा को कुत्तों को खिलाया..लड़कियों का कराया वर्ज‍िनिटी टेस्‍ट, अब मौत की कगार पर पहुंचा तानाशाह!

यह भी पढ़ें:निकोलस मादुरो कौन? बस चालक से बने राष्ट्रपति, वेनेजुएला में तीसरी बार जीता चुनाव

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 30, 2024 08:58 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola