Microsoft Outage Latest Update: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन हुआ। कंपनी के ऑपरेटिंग विंडोज सिस्टम खराब हुए और पूरी दुनिया में तकनीकी भूकंप आ गया। एयरलाइंस से लेकर मेडकिल सर्विसेज तक सब ठप हो गया। एयरलाइंस का सिस्टम ठप होने से बुकिंग, बोर्डिंग, टेकऑफ, लैंडिंग सब रुक गया। बैंकिंग सेवाएं ठप हो गईं। ट्रेनें जहां थीं, वहीं रुक गईं। रेडियो-टीवी प्रसारण, स्टॉक एक्सचेंज, टेलिकॉर्म सर्विस, मेडिकल इमरजेंसी सर्विस बाधित हुई।
पूरी दुनिया थम गई और कोई भी एक जगह से दूसरी जगह नहीं जा पाया। अमेरिका समेत पूरी दुनिया के 25 से ज्यादा देशों में ऑनलाइन सर्विस ठप हो गई। एयरलाइंस ने नोटिस जारी करके फ्लाइटें कैंसिल कर दीं। शाम तक समस्या थोड़ी ठीक हुई, लेकिन कई सेक्टरों में कंप्यूटर सिस्टम आज भी ठीक से काम नहीं कर रहे। माइक्रोसॉफ्ट ने समस्या का जल्द समाधान करने को कहा है। आइए देखते हैं कि आज किस-किस सेक्टर में समस्या रहेगी? कहां कितनी फ्लाइटें कैंसिल हैं?
सबसे ज्यादा असर एयरलाइंस पर पड़ा
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी के कारण सबसे ज्यादा हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं और एयरलाइंस ने भारी नुकसान उठाया। अमेरिका, ब्रिटेन, भारत समेत कई देशों में 1500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। 3 हजार से ज्यादा फ्लाइट लेट हुईं। एयरपोर्ट स्टाफ को पैसेंजर्स का मैनुअल चेक-इन कराना पड़ा। पहले से संपर्क कर रही फ्लाइटों की मैनुअल लैंडिंग कराई गई।
भारत में स्पाइसजेट, इंडिगो, अकासा एयर, विस्तारा, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइटें ठप हो गईं। स्पाइसजेट और इंडिगो की ऑनलाइन बुकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स परेशान हुअए और उनकी एयरपोर्ट स्टाफ से बहस तक हो गई। आज दिल्ली एयरपोर्ट पर हालातों में काफी सुधार नजर आया।
आज कैसे हैं एयरलाइंस के हालात
PTI की रिपोर्ट के अनुसार, आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 23 फ्लाइट रद्द हैं। विशाखापत्तनम, तिरुपति, अहमदाबाद और बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हैं। बर्लिन, लिस्बन, एम्स्टर्डम, ब्रुसेल्स, बुडापेस्ट आदि एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं बंद हैं।
अमेरिकन एयरलाइंस, डेल्टा एयर लाइन्स और यूनाइटेड एयरलाइंस सहित प्रमुख अमेरिकी एयरलाइन्स ने उड़ानें कैंसिल कर रखी हैं। ऑस्ट्रेलिया की नेशनल एयरलाइन क्वांटास की फ्लाइटें लेट हुईं। लंदन के गैटविक एयरपोर्ट और लंदन स्टैनस्टेड एयरपोर्ट से करीब 90 प्रतिशत उड़ानें लेट हुईं और कैंसिल करनी पड़ीं। आयरिश एयरलाइन रयानएयर को भी उड़ानें कैंसिल करनी पड़ीं।
फाइनेंशियल और बैंकिंग सेक्टर हुए बाधित
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल IT आउटेज के कारण जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी, मैक्वेरी कैपिटल, बार्कलेज और ब्राजील के ऋणदाता ब्रैडेस्को जैसी फाइनेंशयिल कंपनियों की सेवाएं प्रभावित हुईं। ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े बैंक कॉमनवेल्थ बैंक को फंड ट्रांसफर करने में समस्या आई।
दक्षिण अफ्रीका के कैपिटेक बैंक और एब्सा की सेवाएं आज सुबह बहाल हुईं। पिछले 18 घंटे से बंद पड़ी थीं। जर्मनी में बीमा कंपनी एलियांज के कर्मचारी अपने सिस्टम पर लॉग-इन नहीं कर पा रहे हैं। लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप के वर्कस्पेस और डेटा प्लेटफॉर्म को नुकसान उठाना पड़ा। ब्रोकरेज फर्मों के व्यापारियों ने तकनीकी कठिनाइयों का सामना किया।
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
2 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
9 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
11 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
15 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
15 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
17 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines