Michael Rubin on Asim Munir: ऑपरेशन सिंदूर में मिली शिकस्त के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इसका असर पाकिस्तान के नेताओं के ताजा बयानों में देखा जा सकता है। दो दिन पहले असीम मुनीर ने अपने प्रमोशन मिलने को जीत से जोड़ा। इस दौरान मुनीर ने न्यूक्लियर हमले की भी धमकी दी। इस धमकी के बाद वह हर तरफ से घिरते नजर आ रहे हैं। फील्ड मार्शल की धमकी के बाद पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन का बयान सामने आया। उन्होंने मुनीर की जबान को ओसामा बिन लादेन की जबान बताते हुए कहा कि ‘वह सूट पहनने वाले ओसामा बिन लादेन हैं।’
डोनाल्ड ट्रंप को बताया खरीद-फरोख्त का आदी
पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने ट्रंप और आसिम मुनीर को लेकर बड़े बयान दिए हैं। उन्होंने मुनीर को सूट पहने ओसामा बिन लादेन बताया। रुबिन ने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान आधी दुनिया को परमाणु हथियारों की धमकी दे रहा है। अब वक्त आ गया है कि अमेरिका दूसरी नीतियों पर भी विचार करे। उन्होंने ये भी कहा कि ‘मुनीर अमेरिका से दुनिया को इस तरह की धमकियां दे रहे थे। उनको तभी देश से बाहर निकाल देना चाहिए था।
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने 90 दिनों के लिए क्यों बढ़ाई चीन पर टैरिफ की सीमा? डेडलाइन बढ़ाना मजबूरी या जरूरी?
मुनीर का कैंसिल हो वीजा
माइकल रुबिन ने कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ है। वहीं, असीम मुनीर ओसामा बिन लादेन की तरह ही हैं। उन्होंने मुनीर की भाषा को अराजकता फैलाने वाला बताया। जब वो इस तरह ही भाषा बोल रहे थे, तभी उनको अमेरिका से बाहर निकाल देना चाहिए था। साथ ही उनका अमेरिकी वीजा भी कैंसिल किया जाना चाहिए। इसके अलावा, ब्रिटिश राजनीतिक टिप्पणीकार और लेखक डेविड वेंस ने भी असीम मुनीर के बयानों की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आदत है कि वह परमाणु हथियारों की धमकी देता रहता है।
ये भी पढ़ें: ‘डरे नहीं… ट्रंप के टैरिफ पर डटा रहे भारत’, पुतिन से मुलाकात का अमेरिका से रिश्तों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
संबंधित खबरें
इजरायल जाने वाली फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का
11 mins agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
4 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
5 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
7 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
8 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
11 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
11 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
12 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
12 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines