हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

12 साल बाद भी नहीं मिला MH370 विमान, 15 हजार वर्ग किमी में खोज के बाद भी कोई सुराग नहीं, 239 लोग लापता

मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH370 के लापता होने के 12 साल बाद भी उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. हाल ही में 15 हजार वर्ग किमी समुद्री क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन विमान का मलबा या कोई नई जानकारी सामने नहीं आई.

विज्ञापन
Credit: Social Media

मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH370 दुनिया के सबसे बड़े विमान रहस्यों में से एक बनी हुई है. 12 साल बाद भी ये फ्लाइट और उसमें सवार 239 लोगों का कोई ठोस पता नहीं चल पाया है. हाल ही में इस विमान को ढूंढने के लिए फिर से बड़े स्तर पर समुद्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन इस बार भी कोई कामयाबी नहीं मिली. मलेशिया सरकार के मुताबिक, हाल के अभियान में दक्षिणी हिंद महासागर के लगभग 15,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को स्कैन किया गया. आधुनिक तकनीक और समुद्र के भीतर चलने वाले रोबोटिक उपकरणों की मदद से समुद्र की गहराई तक जांच की गई, लेकिन विमान का मलबा या उससे जुड़ा कोई नया सुराग नहीं मिला.

ये भी पढ़ें: ये मुस्कान आपको हैरान कर देगी! मलेशिया में 42 दांत वाले शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्या है मामला?

फ्लाइट MH370 8 मार्च 2014 को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से चीन के बीजिंग के लिए रवाना हुई थी. उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान रडार से अचानक गायब हो गया. विमान में कुल 239 लोग सवार थे, जिनमें यात्री और क्रू मेंबर्स शामिल थे. ये घटना मॉर्डन एविएशन हिस्ट्री की सबसे रहस्यमय घटनाओं में गिनी जाती है. विशेषज्ञों का मानना है कि प्लेन अपनी निर्धारित उड़ान मार्ग से भटक गया था और दक्षिणी हिंद महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पिछले कई सालों में समुद्र के किनारों पर विमान के कुछ संदिग्ध टुकड़े मिले थे, जिनमें से कुछ को MH370 से जुड़ा माना गया. हालांकि विमान का मुख्य मलबा अब तक नहीं मिला है.

विज्ञापन

सर्च ऑपरेशन में नहीं मिली कामयाबी

हालिया सर्च ऑपरेशन एक प्राइवेट समुद्री तकनीकी कंपनी Ocean Infinity ने चलाया था. ये अभियान ‘नो फाइंड, नो फी’ मॉडल पर आधारित था, यानी अगर विमान का मलबा मिलता तो ही कंपनी को भुगतान किया जाता. सरकार ने इस खोज के लिए लगभग 70 मिलियन डॉलर तक की राशि तय की थी. हालांकि खोज अभियान के खत्म होने के बाद भी विमान के बारे में कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है. इसके बावजूद विमान में सवार यात्रियों के परिवार अभी भी उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं. कई परिवारों ने मलेशिया सरकार से अपील की है कि सर्च ऑपरेशन को आगे भी जारी रखा जाए. विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्र की गहराई, खराब मौसम और विशाल क्षेत्र के कारण इस विमान को ढूंढना बेहद कठिन है. यही वजह है कि इतने सालों बाद भी ये रहस्य पूरी तरह से सुलझ नहीं पाया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola