नई दिल्ली: मैक्सिको से एक ऐसी खबर आई है जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी। एक वीडियो में एक कुत्ते को सड़क पर इंसान का कटा हुआ हाथ लेकर दौड़ते देखा गया। कुछ दिन पहले भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था। महीने भर में ये तीसरी बार है जब कुत्ते मुंब में इसानी अंग को देखा गया। पुलिस का कहना है इन सभी मामलों के पीछे ड्रग माफिया का हाथ है।
अक्टूबर के अंत में एक कुत्ते को इंसान का कटा सिर मुंह में दबाकर भागते हुए देखा गया था। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो अधिकारियों को मानव शरीर के टुकड़ों के साथ 53 बैग मिले। ये मामला काफी बढ़ा। जांच में पता चला की इसमें ड्रग माफिया का रोल है।
एक व्यक्ति का मर्डर करके उसकी लाश को ATM के पास छोड़ दिया गया। वहां पर धमकी भरा लेटर भी मिला। इसमें बड़े अक्षरों में लिखा था कि अगला सिर तुम्हारा होगा। इसी ATM के पास से कुत्ते ने खोपड़ी उठाई और उसे खाने के लिए सुनसान जगह ढूंढने लगा। पुलिस के मुताबिक ड्रग तस्करों के बीच लगातार गैंगवार हो रही है। इसी के चलते शहर में कई मर्डर हो रहे हैं।
मैक्सिको में ड्रग का बड़ा करोबार है। ड्रग गैंगवार में कई लोगों की जान जा चुकी है। हाल के महीनों में ड्रग्स गिरोहों की हिंसा में लगभग 300 लोग मारे जा चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक लगभग 3,000 लोग लापता हुए हैं। लगभग 13 करोड़ की आबादी वाला मैक्सिको 40 साल से ड्रग कार्टेल के चंगुल में है। यहां अफीम, हेरोइन और मारिजुआना की तस्करी में लिप्त कार्टेल समानांतर सरकार के रूप में काम करते हैं।
(Ambien)
संबंधित खबरें
कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
2 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
3 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
3 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
13 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
14 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
15 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
15 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
23 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines