Stage Collapse During Election Rally In Mexico : उत्तरी मेक्सिको में हुई एक चुनावी रैली ट्रैजेडी में बदल गई जब अचानक मंच गिर गया। बुधवार की रात हुई इस घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत होने की खबर है। जान गंवाने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिनमें वहां बने अफरा-तफरी के हालात साफ देखे जा सकते हैं।
फुटेज में देखा जा सकता है कि लोग चिल्ला रहे हैं और गिरते मंच की चपेट में आने से बचने के लिए भागने की कोशिश कर रही हैं। मंच का स्ट्रक्चर वहां गिरा जहां राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होरहे अल्वारेज मेनेज और उनकी सिटिजंस मूवमेंट पार्टी के सदस्य मौजूद थे। हालांकि, अल्वारेज को गंभीर चोट नहीं आई है। इसे लेकर गवर्नर सैमुअल गार्सिया ने खेद जताया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में बताया कि हादसे में एक नाबालिग समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई है।
मेक्सिको में चल रहा तेज बारिश और तूफान का दौर
अल्वारेज ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि मैं ठीक हूं और अधिकारियों के संपर्क में हूं। उन्होंने लिखा कि मेरी प्राथमिकता पीड़ितों की देख-रेख करना है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि मेक्सिको इस समय भारी बारिश और तेज हवाओं का सामना कर रहा है। यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। ऐसे में गवर्नर गार्सिया ने लोगों से अपील की है कि तूफानों से बचने के लिए लोग घर से बाहर निकलने से परहेज करें।
राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी ने सस्पेंड किए चुनावी कैंपेन
जिस कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई वह सैन पेड्रो गार्जा गार्सिया शहर के मेयर पद के लिए सिटिजंस मूवमेंट पार्टी की कैंडिडेट लोरेनिया कैनावाटी की क्लोजिंग कैंपेन रैली थी। घटना के बाद अल्वारेज ने अपनी आगामी कैंपेंस सस्पेंड कर दी हैं। वह फिलहाल सैन पेड्रो गार्जा गार्सिया में ही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक आखिरी शख्स को अस्पताल नहीं पहुंचा दिया जाएगा तब तक मैं यहीं रहूंगा। इस हादसे में उनकी टीम के कुछ सदस्य भी घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हुए रेल हादसे में 46 यात्रियों की मौत
5 mins agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
37 mins agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
2 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
4 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
5 hrs agoLIVE: आज प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने जामिया नहीं जाएंगे राहुल गांधी
8 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
8 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
17 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines