हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mexico Shootout: मेक्सिको में रेसिंग शो के दौरान गोलीबारी, 10 रेसर की मौत, 9 घायल

विज्ञापन

Mexico Shootout: उत्तरी मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया में शनिवार को एक कार रेसिंग शो के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई। इस दौरान 10 रेसर के मारे जाने की खबर है जबकि 9 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

बाजा कैलिफोर्निया स्टेट अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के अनुसार, एनसेनडा शहर के सैन विसेंट क्षेत्र में एक ऑल-टेरेन कार रेसिंग शो के दौरान ये घटना हुई। 911 कॉल की रिपोर्ट से पता चला कि कुछ लोग एक ग्रे वैन से बाहर निकले और लगभग 2:18 बजे (2118 जीएमटी) प्रतिभागियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

ड्रग्स की तस्करी के लिए बदनाम है बाजा कैर्लिफोर्निया

बताया जा रहा है कि जहां फायरिंग की वारदात हुई है, वह इलाका ड्रग्स तस्करी के लिए बदनाम है। फायरिंग की सूचना के बाद राज्य पुलिस अन्य एजेंसियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पीड़ितों की पहचान फिलहाल अभी सावर्जनिक नहीं की गई है।

विज्ञापन

15 मई को भी मेक्सिको में फायरिंग में तीन लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि मेक्सिको के फार्मिंगटन शहर में 15 मई को फायरिंग की एक और घटना सामने आई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। वारदात में दो लोग घायल भी हुए थे।

(insider-gaming.com)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola