Mexico International Airport Guatemala Flight Accident: फ्लाइट उड़ने ही वाली थी। पैसेंजरों को आपात स्थिति में बचाव करने के नियम बताए जा रहे थे कि एक पैसेंजर ने अचानक प्लेन का इमरजेंसी गेट खोल दिया और बाहर निकल गया। वह जहाज के विंग पर चलने लगा। ऐसा करते हुए उसके दोस्त ने उसे प्रोत्साहित किया, लेकिन इस हरकत ने बाकी पैसेंजरों की जान खतरे में डाल दी थी।
शख्स को जहाज के विंग पर चलते देखकर पैसेंजरों की सांसें सूख गई। क्रू मेंबर्स में भी हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत इंजन बंद करके सिक्यारिटी गार्ड बुलाए और पैसेंजर को तुरंत अंदर खींचा। इसके बाद उसे और उसके दोस्त को भी जहाज से उतार दिया गया। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई।
शख्स की हरकत देखकर भड़क गए पैसेंजर्स
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना मैक्सिको सिटी की है। मैक्सिको सिटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बयान जारी करके घटना के बारे में बताया। 25 जनवरी को एयरो मैक्सिको की फ्लाइट ग्वाटेमाला के लिए उड़ान भरने वाली थी। अचानक एक पैसेंजर ने इमरजेंसी गेट खोल दिया और बाहर निकलकर जहाज के विंग पर चलने लगा। फिर अचानक दौड़कर अंदर आ गया।
हालांकि, उसने जहाज को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन पैसेंजर उसकी यह हरकत देखकर भड़क गए। उन्होंने शख्स की इस हरकत के वीडियो बनाए और तस्वीरें भी क्लिक कीं। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर उसे उन्हें सौंप दिया गया। साथ ही पैसेंजर्स ने शख्स के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें:
पैसेंजर ने क्यों किया ऐसा, खुद बताई कहानी
इमरजेंसी गेट खोलकर जहाज के विंग पर चलने वाले शख्स ने बताया कि ग्वाटेमाला सिटी के लिए उड़ने वाली फ्लाइट AM672 गुरुवार को 4 घंटे 56 मिनट लेट थी। पैसेंजर्स जहाज में बोर्ड कर चुके थे, लेकिन टेक्निकल फॉल्ट के कारण फ्लाइट लेट हो गई। ऐसे में एयरलाइन ने पैसेंजर्स को बिना वेंटिलेशन और पानी के 5 घंटे तक इंतजार कराया।
वीडियो में यात्रियों को खुद पंखा करते और फ्लाइट अटेंडेंट से पानी मांगते हुए देख सकते हैं। इसलिए उसे ऐसी हरकत करनी पड़ी, ताकि कुछ हवा अंदर आए और पैसेंजरों को राहत मिले। इसलिए उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं है, वह कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार है। पैसेंजर की बात सुनने के बाद यात्रियों ने कहा कि उसने तो हमारी जान बचाई।
यह भी पढ़ें:
संबंधित खबरें
ब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
16 mins agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
25 mins agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
7 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
9 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
11 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines