Mexico President Elections 2024 : अमेरिका समेत कई देशों में इस साल चुनाव होने वाले हैं। जहां भारत में 4 जून को लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आएंगे तो वहीं मैक्सिको में आज राष्ट्रीय चुनाव हो रहा है। इस बार दुनिया की निगाहें मैक्सिको के राष्ट्रपति चुनाव पर टिकी हैं, जहां ऐतिहासिक परिवर्तन हो सकता है। कौन हैं वो महिलाएं? जो मैक्सिको की राष्ट्रपति बन सकती हैं?
कौन हैं क्लाउडिया शीनबाम?
मैक्सिको में लोकप्रिय राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (एएमएलओ) के उत्तराधिकारी के लिए मतदान हो रहा है। पर्यावरण इंजीनियर से राजनेता बनीं क्लाउडिया शीनबाम (61) मैक्सिको की अगली राष्ट्रपति बन सकती हैं। लोपेज ओब्रेडोर की सरकार में वे मैक्सिको सिटी की पर्यावरण सचिव थीं। साल 2014 में क्लाउडिया शीनबाम ने ओब्रेडोर की मोरेना पार्टी का दामन थाम था।
यह भी पढ़ें :ये है दुनिया का सबसे लंबा Motorway, 14 देशों से होकर गुजरता है 48280 Km लंबा रास्ता
कौन हैं जोचिटल गैल्वेज?
विपक्षी पार्टी ने भी राष्ट्रपति चुनाव में महिला को उम्मीदवार बनाया है, जिनका नाम जोचिटल गैल्वेज है और वे सांसद भी हैं। उनका मुकाबला शीनबाम से हैं। सांसद जोचिटल गैल्वेज एक उद्यमी हैं। वे एक गरीब परिवार से आती हैं, उनकी पढ़ाई लिखाई गांव में हुई थीं। उन्होंने परिवार की मदद के लिए घर पर बनी कैंडी तक बेची है। अक्सर वो अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सांसद बनने से पहले वे 2015 से लेकर 2018 तक मैक्सिको सिटी के एक जिले की मेयर भी थीं।
यह भी पढ़ें : Pope Francis ने मांगी माफी! समलैंगिकों को लेकर कह दी थी आपत्तिजनक बात
राष्ट्रपति की रेस में जॉर्ज अल्वारेज मेनेज भी
मैक्सिको राष्ट्रपति की रेस में तीसरे प्रत्याशी जॉर्ज अल्वारेज मेनेज हैं। वे सिटीजन मूवमेंट पार्टी के पूर्व संघीय कांग्रेसी हैं। इस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 38 साल है, इसलिए उनका फोकस युवा वोटरों पर है, लेकिन उन्हें ज्यादा सपोर्ट नहीं मिल रहा है। वे अपराध और आर्थिक असमानता के खिलाफ आवाज उठाते हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
2 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
3 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
3 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
13 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
14 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
15 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
15 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
23 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines