हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

द‍िनदहाड़े मेयर को गोल‍ियों से भूना, इस देश में ड्रग्‍स माफ‍िया का आतंक, 3 द‍िन में दो बड़े नेताओं के मर्डर

Mexican mayor murdered: नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ काम करने के चलते ही शहर के मेयर का पदभार ग्रहण करने के एक सप्ताह से भी कम समय में एलेजांद्रो आर्कोस की हत्या की गई है।

विज्ञापन

Mexican mayor murdered: एक देश जिसमें ड्रग्स तस्कर इतने अधिक प्रभावशाली हैं कि उन्होंने मेयर की उसके घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड की किसी को भनक तक नहीं लगी। ताज्जुब की बात ये है कि मेयर ने करीब 6 दिन पहले ही अपना पदभार संभाला था।

Alejandro Arcos की गोली मारकर की गई है हत्या

दरअसल, हम बात कर रहे हैं Mexico की। यहां के मेयर Alejandro Arcos चिलपेंसिंगो स्थित अपने घर में मृत पाए गए, उन्हें गोली मारी गई थी। बता दें चिलपेंसिंगो Guerrero इलाके में आता है और यहां ड्रग कार्टेल सक्रिय है, इतना ही नहीं ड्रग्स की तस्करी और इस धंधे पर अपने वर्चस्व के चलते आए दिन तस्कर यहां हत्या और हिंसक घटनाओं को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 1.5 करोड़ लोगों की जान खतरे में; आंधी-तूफान-बारिश की चेतावनी, जानें Cyclone मिल्टन कितना खतरनाक?

3 दिन पहले ही फ्रांसिस्को टापिया की हत्या हुई थी

मैक्सिकन मीडिया के अनुसार इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ काम करने के चलते ही शहर के मेयर का पदभार ग्रहण करने के एक सप्ताह से भी कम समय में एलेजांद्रो आर्कोस की हत्या कर दी गई है। बता दें आर्कोस की हत्या से करीब 3 दिन पहले ही सरकार में नए सचिव फ्रांसिस्को टापिया की भी गोली मारकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन

शहर में ड्रग्स कार्टेल है सक्रिय 

तीन दिन में दो बड़े नेताओं की हत्याकांड से पूरे शहर में दहशत और डर का माहौल है। चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी कर पुलिस जांच कर रही है। हत्यारों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 5 टीमें बनाई गई हैं, जो दबिश दे रही हैं। बता दें चिलपेंसिंगो मैक्सिको के दक्षिण-पश्चिमी राज्य गुएरेरो का एक बड़ा शहर है। यहां की आबादी करीब 280000 है। यहां लंबे समय से ड्रग्स कार्टेल सक्रिय है।

ये भी पढ़ें: इजरायल-हमास जंग का 1 साल; मिलिए उन बंधकों से जिनके लिए इजरायल ने मारे 41 हजार फिलीस्तीनी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola