दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी, एक घंटे बाद लौटी मेलबर्न

air india, air India flight, melbourne, air India Delhi flight
विज्ञापन

Air India Flight Medical Emergency: ऑस्ट्रेलिया से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट मेडिकल इमरजेंसी के कारण एक घंटे बाद मेलबर्न लौट गई।

एयरलाइन के एक अधिकारी के अनुसार, दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट रविवार सुबह एक घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद मेडिकल इमरजेंसी के कारण मेलबर्न लौट आई।

विज्ञापन

अस्वस्थ्य यात्री और उनके परिवार को उतारने के बाद भरी उड़ान

बोइंग ड्रीमलाइनर से संचालित उड़ान AI309 अस्वस्थ यात्री और उसके परिवार के सदस्यों को विमान से उतारने के बाद फिर से उड़ान भरी और बाद में शाम को लगभग 21:30 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी।

अधिकारी ने कहा कि एक यात्री अस्वस्थ महसूस कर रहा था और जहाज पर मौजूद एक डॉक्टर ने सुझाव दिया कि यात्री को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है।

अधिकारी ने कहा, चूंकि यह एक मेडिकल आपात स्थिति थी, इसलिए जो उड़ान एक घंटे से कुछ अधिक समय तक हवा में थी, वह सुबह मेलबर्न लौट आई। विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ