92 साल के Rupert Murdoch 5वीं बार करेंगे शादी; कौन हैं Elena Zhukova, जिनसे मीडिया टायकून ने की सगाई

Media Tycoon Rupert Murdoch Engagement: मीडिया की दुनिया के बादशाह रुपर्ट मर्डाेक 92 साल की उम्र में दूल्हा बनने जा रहे हैं। बीती रात उन्होंने सगाई कर ली। वे अपनी गर्लफ्रेंड को पिछले 4 महीने से डेट कर रहे थे। अब दोनों ने शादी करने का फैसला करते हुए सगाई की रस्में निभा ली हैं। जल्दी ही दोनों शादी भी कर लेंगे।

Media Tycoon Rupert Murdoch

Media Tycoon Rupert Murdoch

विज्ञापन

Rupert Murdoch Engaged With Elena Zhukova: 92 साल की उम्र में रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) दूल्हा बनने जा रहे हैं। उन्होंने छठी बार सगाई की है और यह उनकी 5वीं शादी होगी। उनकी 5वीं सगाई रेडियो होस्ट एन लेस्ली स्मिथ के साथ हुई थी, जो 2 सप्ताह बाद ही टूट गई थी, लेकिन अब उनके जीवन में 67 वर्षीय रिटायर्ड जीवविज्ञानी ऐलेना ज़ुकोवा (Elena Zhukova) आई हैं, जिन्हें उन्होंने बीती रात अंगूठी पहनाई और जल्दी ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों एक दूसरे को पिछले 4 साल से डेट कर रहे थे। नवंबर 2023 में दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने पेश किया था।

 

विज्ञापन

कैलिफोर्निया में होगा वेडिंग रिसेप्शन

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूज कॉर्प और फॉक्स से रिटायरमेंट लेने के 5 महीने बाद अरबपति रुपर्ट मर्डोक ने शादी करने का ऐलान करके सभी को चौंका दिया है। उनके ऑफिस से जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार, 92 वर्षीय मर्डोक 67 वर्षीय ऐलेना ज़ुकोवा से शादी करने के लिए तैयार हैं। दोनों एक दूसरे को पिछले 4 साल से डेट कर रहे थे। नवंबर 2023 में दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने पेश किया था। वेडिंग रिसेप्शन कैलिफोर्निया में उनके अंगूर के बागान मोरागा में होगा।

 

विज्ञापन

मर्डोक की अन्य 4 बीवियां और बच्चे

मर्डोक की मुलाकात ज़ुकोवा से उनकी तीसरी पूर्व पत्नी वेंडी डेंग के जरिए हुई थी। 2013 में उन्होंने अपनी तीसरी पत्नी चीनी मूल की बिजनेस वूमेन वेंडी डेंग से तलाक लिया था। दोनों 14 साल से शादीशुदा थे। मर्डोक की चौथी पत्नी अमेरिकी मॉडल एवं अभिनेत्री जेरी हॉल थीं, जिनसे उन्होंने 2022 में तलाक ले लिया था। उनकी अन्य 2 पत्नियां ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पेट्रीसिया बुकर, स्कॉटिश मूल की पत्रकार अन्ना मान थीं। चारों पत्नियों से उनके 6 बच्चे हैं।

विज्ञापन

कौन हैं ऐलेना जुकोवा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मर्डोक की नई मंगेतर ऐलेना कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स में काम करती थीं। ज़ुकोवा मूल रूप से रूस से हैं। जुकोवा ने रूसी ऑयल बैरन अलेक्जेंडर जुकोवा से शादी की थी, जिससे उनकी एक बेटी दशा जुकोवा है। दशा जुकोवा समाजसेवी और बिजनेसवूमेन हैं, जिन्होंने रूस के प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब चेल्सी के पूर्व मालिक रोमन अब्रामोविच से शादी की हुई है।

विज्ञापन

कौन हैं रुपर्ट मर्डोक?

  • फोर्ब्स के मुताबिक, रूपर्ट मर्डोक की कुल संपत्ति $8.96 बिलियन है।
  • 1950 के दशक में पिता की मौत के बाद 22 साल की उम्र में कारोबार संभाला।
  • 1969 में उन्होंने UK में न्यूज ऑफ द वर्ल्ड और द सन अखबार खरीद।
  • न्यूयॉर्क पोस्ट और वॉल स्ट्रीट जर्नल जैसे बड़े अमेरिकन पेपर भी खरीदे।
  • 1996 में फॉक्स न्यूज़ लॉन्च किया, जो अमेरिका में सबसे ज्यादा देखा जाने वाल चैनल है।
  • 2013 में न्यूज़ कॉर्प की नींव रखी। साल 2023 में फॉक्स और न्यूज कॉर्प से इस्तीफा दे दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ