हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज, असीम मुनीर और सऊदी रक्षा मंत्री की ईरानी नेतृत्व के साथ अहम बैठक

Middle East tensions: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की राजधानी तेहरान में एक बेहद अहम बैठक आयोजित हुई है. इसमें सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए के शीर्ष सुरक्षा और सैन्य अधिकारी ईरानी नेतृत्व के साथ चर्चा कर रहे हैं. जानिए इस बैठक के पीछे की रणनीति और क्षेत्रीय शांति पर इसका असर.

विज्ञापन
ईरान की राजधानी तेहरान में सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए के शीर्ष सुरक्षा और सैन्य अधिकारी ईरानी नेतृत्व के साथ चर्चा. CREDIT: ANI

Middle East tensions: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और यमन के हूती हमलों के साए में एक बड़ी कूटनीतिक हलचल सामने आई है. ‘मक्का रक्षा समझौते’ से जुड़े तीन प्रमुख देशों-सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए के शीर्ष सुरक्षा व सैन्य अधिकारी सोमवार को ईरानी नेतृत्व के साथ उच्च स्तरीय बातचीत के लिए तेहरान पहुंचे. इस महत्वपूर्ण बैठक में सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान, पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर और तुर्किए के खुफिया प्रमुख इब्राहिम कालिन शामिल हुए हैं.

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी सेक्रेटरी अली बाघेरी कानी ने इस वार्ता की पुष्टि की है. यह पहला मौका है जब अगस्त में मक्का समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद तीनों सदस्य देशों के शीर्ष प्रतिनिधि एक साथ ईरान के साथ औपचारिक सुरक्षा चर्चा कर रहे हैं.

असीम मुनीर की पहल पर बनी सहमति

ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, इस चार-पक्षीय बैठक का प्रस्ताव पिछले हफ्ते पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर के तेहरान दौरे के दौरान रखा गया था. उस यात्रा में मुनीर ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बताया कि चर्चा में क्षेत्रीय सुरक्षा, फलस्तीन व लेबनान के हालात और बाहरी सैन्य तनाव के असर जैसे मुद्दे शामिल हैं.

विज्ञापन

क्या है मक्का पैक्ट?

सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए ने अगस्त में एक संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इसके तहत किसी एक सदस्य देश पर हुआ हमला बाकी सभी सदस्यों पर हमला माना जाएगा. पाकिस्तान ने इस समझौते को मंजूरी दे दी है, जबकि तुर्किए की संसद में यह प्रक्रियाधीन है. ईरान ने इस बातचीत को पश्चिम एशिया में बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के क्षेत्रीय शांति कायम करने की दिशा में एक अहम कदम बताया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola