हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जिस मेयर ने सरकार से की थी अपराधियों से निपटने की मांग, उसी की सरेआम गोली मारकर हुई हत्या, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

मेयर मंजो सितंबर 2024 में इस पद पर नियुक्त हुए थे और कभी-कभार खुद भी सुरक्षा पेट्रोलिंग के दौरान बुलेटप्रूफ जैकेट पहन कर सड़कों पर उतरते थे.

विज्ञापन

मेक्सिको के पश्चिमी राज्य मिचोआकान के उरुआपन शहर के मेयर कार्लोस मंजो की बीते शनिवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना एक ऐसे इलाके में हुई है, जो लंबे समय से हिंसा और संगठित अपराध की चपेट में रहा है. राष्ट्रीय सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, कार्लोस मंजो को शहर के केंद्र में डेड ऑफ द डेड (मृतकों का दिन) समारोह के दौरान निशाना बनाया गया. घटना के बाद दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक हमलावर मौके पर ही मारा गया.

बताया जाता है कि मिचोआकान राज्य में वर्षों से पावरफुल ड्रग कार्टेल सक्रिय हैं, जो किसानों से जबरन वसूली जैसी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं. मेयर मंजो सितंबर 2024 में इस पद पर नियुक्त हुए थे और कभी-कभार खुद भी सुरक्षा पेट्रोलिंग के दौरान बुलेटप्रूफ जैकेट पहन कर सड़कों पर उतरते थे. मंजो अक्सर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते थे. इसी हफ्ते मिचोआकान के किसान नेता और अपराधियों की वसूली के विरोधी बर्नार्डो ब्रावो की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

मेक्सिको में पिछले दो दशकों से जारी ड्रग्स से जुड़ी हिंसा और अपराध के चलते कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों की, खास तौर से मेयरों की, हत्या की जा चुकी है. सिर्फ बीते महीने भी मध्य मेक्सिको के पिसाफ्लोरेस शहर के मेयर को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी. इसी साल जून में दक्षिणी मेक्सिको में भी हथियारबंद बदमाशों ने मेयर के कार्यालय में घुसकर उन्हें और उनके एक कर्मचारी को मार डाला, जबकि अगले ही दिन देश के पश्चिमी हिस्से में एक अन्य मेयर और उनके पति की भी हत्या कर दी गई थी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola