Maulana Rahimullah Tariq shot dead in Pakistan: पाकिस्तान में एक-एक करके भारत के दुश्मन ढेर हो रहे हैं। ताजा घटना में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का करीबी माने जाने वाले मौलाना रहीमुल्ला तारीक को मौत के घाट उतार दिया गया है। मौलाना भारत के खिलाफ एक रैली में जहर उगलने के लिए जा रहा था, इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उसे गोलियों से भून दिया।
ये भी पढ़े: कौन था अकरम गाजी
सभा को संबोधित करने जा रहा था मौलाना रहीमुल्ला
मौलाना रहीमुल्ला मसूद अजहर का करीबी था और वो अक्सर भारत के खिलाफ बयानबाजी करता रहता था। पुलिस के मुताबिक कराची के ओरंगी शहर में एक सभा के संबोधित करने के दौरान उसे भून दिया गया। पाकिस्तान में इस साल की शुरुआत से टारगेट किलिंग का दौर चल रहा है। अभी तक करीब 12 दुश्मनों को अज्ञात हमलावर ढेर कर चुके हैं।
ये भी पढ़े: आतंकियों की कब्रगाह बना पाकिस्तान
भारत विरोधी जलसे में शामिल होने से पहले अज्ञात लोगों ने किया हमला
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, कराची के ओरंगी टाउन में आयोजित किए गए एक भारत विरोधी जलसे में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। इस दौरान मौलाना रहीमुल्ला भी उसी जलसे में शामिल होने के लिए जा रहा था कि अचानक अज्ञात हमलावरों ने मौलाना रहीमुल्ला पर गोलियां चला दी। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि गोलीबारी में मरने वाले की पहचान मौलाना रहीमुल्ला तारिक के रूप में हुई है। वह एक धार्मिक सभा में शामिल होने जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि ये घटना टारगेट किलिंग की ओऱ इशारा करती है।
इस साल अब तक 12 ढेर
पाकिस्तान में टारगेट किलिंग का एक अलग ही दौर चल रहा है। इस साल अब तक 12 लोग ऊपर पहुंच चुके हैं। इत्तेफाक यह है कि ये सभी भारत के खिलाफ जहर उगलते थे या फिर आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। इस महीने इस तरह की यह तीसरी हत्या है। 10 नवंबर को अकरम गाजी को मार दिया गया जबकि पांच नवंबर को लश्कर कमांडर ख्वाजा शाहिद का कटा हुआ सिर एलओसी के पास मिला।
संबंधित खबरें
मिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
1 hr agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
1 hr agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
4 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
13 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
16 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
17 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
21 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 day ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines