हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'क्षेत्र में शांति और स्थिरता जरूरी', वेनेजुएला पर US हमले को लेकर भारत का आया पहला रिएक्शन

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर वेनेजुएला संकट पर चिंता जाहिर की और कहा कि हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.

विज्ञापन
अमेरिका ने शनिवार को वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर हमला कर दिया था.

वेनेजुएला पर अमेरिका के सैन्य हमले को लेकर भारत की पहली प्रतिक्रिया आई है. भारत ने वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा को समर्थन देने की बात करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता जरूरी है. विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर वेनेजुएला संकट पर चिंता जाहिर की और कहा कि हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश मंत्रालय का बयान शेयर किया है. बयान में कहा गया है, ‘वेनेजुएला की मौजूदा हालात चिंताजनक है. भारत करीब से पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा के प्रति भारत अपना समर्थन दोहराता है. हम क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने के लिए बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील करते हैं.’

साथ ही कहा कि वेनेजुएला की राजधानी काराकास स्थित भारतीय दूतावास भारतीयों के संपर्क में है और हर संभव मदद की जा रही है.

विज्ञापन

बता दें, शनिवार तड़के अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला में घुसकर हमला किया था. हमले के बाद वे राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर अमेरिका ले गए. अमेरिका में मादुरो को डिटेंशन सेंटर में रखा गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि मादुरो के खिलाफ न्यूयार्क में मुकदमा चलेगा.

काराकास में हुए अमेरिकी हमले के बाद शहर के बड़े हिस्से में बिजली गुल है. क्योंकि हमले में पावर ग्रिड को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा शहर के एयरपोर्ट और देश के सबसे बड़े एयरबेस को भी निशाना बनाया गया था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola