हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, एक टीचर समेत 7 की मौत और 20 छात्र घायल, स्टूडेंट ने ही फैलाई दहशत

थाईलैंड में दोस्त ही दोस्तों की जान का दुश्मन बन गया है. एक स्कूल में छात्र ने ही छात्रों पर गोलियां बरसाईं. पुलिस ने स्कूल को घेरकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
पुलिस ने स्कूल को घेरकर हमलावर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक स्कूल में फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई है. फायरिंग एक छात्र ने ही की है, जिसमें करीब 20 छात्रों के घायल होने और एक टीचर समेत 7 लोगों के मारे जाने की खबर है. प्लाई बैंग के पुलिस प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल पासाकोर्न चैताविवोंग ने फायरिंग की पुष्टि की और बताया कि नोनथाबुरी प्रांत के बैंग क्रुआई जिले में स्कूल में गोलीबारी हुई है. आरोपी की पहचान छात्र के रूप में हुई है, जिसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है.

सोशल मीडिया पर अफरा-तफरी की तस्वीरें वायरल

मिली जानकारी के अनुसार, बैंकॉक के बाहरी उत्तर-पश्चिमी इलाके में देबसिरिन नोनथाबुरी स्कूल है, जिसके अंदर आज छात्र ने ही गोलीबारी करके दहशत फैलाई. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में रेस्क्यू टीम को एंबुलेंस में घायलों को ले जाते हुए देख सकते हैं. एक तस्वीरें में स्ट्रेचर पर लेटे शख्स को ले जाते हुए रेस्क्यू टीम के लोग नजर आएंगे. स्टूडेंट्स और स्टाफ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, वहीं जो लोग अंदर फंसे हैं, उनके चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही हैं.

फायरिंग में 20 छात्र घायल और एक की हालत नाजुक

थाईलैंड के शिक्षा मंत्री प्रसर्ट जंतारारुआंगटोंग ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि गोलीबारी में करीब 20 लोग और छात्र घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है. देबसिरिन नोंथबुरी स्कूल इलाके का मशहूर प्राइवेट हायर सेंकेंडरी स्कूल है, जिसमें 3000 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। हमलावर स्कूल का ही स्टूडेंट था, जिसमें लोगों की जान लेने के बाद पुलिस की मौजूदगी में खुद को ही गोली मारकर जान दे दी.

विज्ञापन

1.03 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास लाइसेंसी हथियार

फरवरी महीने में साउथ थाईलैंड के हाट याई जिले में एक बंदूकधारी ने स्कूल में गोलीबारी करके एक टीचर की जान ले ली थी. दरअसल दक्षिण पूर्व एशिया के देश थाईलैंड में बंदूक रखने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. स्विट्जरलैंड स्थित स्मॉल आर्म्स सर्वे के 2017 के आंकड़ों के अनुसार, थाईलैंड में 1.03 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास लाइसेंसी हथियार थे. वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन के 2019 के ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज डेटाबेस के अनुसार, थाईलैंड फिलीपींस के बाद बंदूक से होने वाली हत्याओं के मामले में दूसरे नंबर पर है, जो खतरनाक आंकड़ा है.

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola