नेपाल में जब फ्लैश फ्लड में आफत बनकर आई थी, उसी दौरान चीन में भी कुदरत का कहर बरपा था. चीन-नेपाल सीमा पर बने ग्यिरोंग पोर्ट के पास लैंडस्लाइड हुआ था, जिसके बाद आए पानी और मलबे ने पोर्ट को तबाह कर दिया था. लैंडस्लाइड के बाद चले रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 16 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, वहीं करीब 545 लोग लापता हैं. इनमें 49 भारतीयों समेत 23 देशों के 261 लोग शामिल हैं. दक्षिण-पश्चिम चीन के शिजांग स्टेट सरकार ने शनिवार शाम 6 बजे तक 16 लोगों की मौत होने की पुष्टि है. राहत और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटा हैं. वहीं मलबे से शव बरामद किए जा रहे हैं.
चीन में इन 23 देशों के लोग हुए लापता
चीन की न्यूज एजेंसियों से जुटाई गई जानकारी के अनुसार, लैंडस्लाइड के बाद 23 देशों के कुल 261 नागरिकों की सूची मिली है, जिनमें सबसे ज्यादा 104 नागरिक नेपाल के हैं. लापता लोगों की सूची में 49 भारतीयों, लातविया के 33, अमेरिका के 18 और ब्रिटेन के 15 नागरिक शामिल हैं. कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के 6-6 नागरिक भी लापता हैं. दक्षिण अफ्रीका के 4, मलेशिया के 3, जर्मनी के 3 और रूस के 3 नागरिकों की तलाश जारी है. आयरलैंड और एस्टोनिया के 2-2 नागरिक लापता हैं. इनके अलावा फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड समेत कई अन्य देशों के नागरिक भी लैंडस्लाइड में लापता हो गए, जिनकी तलाश जारी है.
लापता लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
नेपाल में बाढ़ और चीन में भूस्खलन के बाद लापता लोगों की जानकारी जुटाने के लिए 24 घंटे एक्टिव रहने वाली हेल्पलाइन शुरू की गई है. हेल्पलाइन नंबर जारी करके लोगों से अपील की गई है कि वे लापता लोगों का सुराग देकर रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करें या अपने लोगों की जानकारी के लिए कॉल करें. तिब्बत सरकार ने 0086-891-6817165 और 0086-183-0802-6705 नंबर जारी किए हैं, ताकि लापता लोगों को उनके अपनों से मिलाया जा सके. आपदा में फंसे लोगों की मदद करके उन्हें उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके. रेस्क्यू टीम हाद.सास्थल पर मौजूद है और मलबा हटाकर लोगों को तलाश रही है.
दूतावासों को दी गई हालातों की जानकारी
शिजांग स्टेट सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया को प्राकृतिक आपदा का ब्रीफ दिया. उन्होंने बताया कि विदेश मामलों, सार्वजनिक सुरक्षा, संस्कृति एवं पर्यटन और आपातकालीन प्रबंधन विभागों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. जिन देशों के लोग लापता हैं, उनके दूतावासों और राजनयिकों को हालातों की जानकारी दे दी है. पोर्ट के आस-पास तलाशी अभियान चलाया गया है. ग्यिरोंग काउंटी में कोई विदेशी पर्यटक नहीं फंसा है, फिर भी काउंटी निवासियों से अपील की है कि अगर कोई विदेश नजर आए तो उसे अपने यहां पनाह देकर उसकी सुरक्षा करें और सरकार को जानकारी दें. लोगों के सहयोग की दरकार है.
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
6 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
11 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
18 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
19 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
21 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines