चीन में ग्यिरोंग पोर्ट पर लैंडस्लाइड से 16 की मौत, 49 भारतीयों समेत 23 देशों के 261 लोग लापता, हेल्पलाइन नंबर जारी

नेपाल में जब फ्लैश फ्लड आई, तब चीन में भी ग्यिरोंग पोर्ट पर लैंडस्लाइड हुआ था, जिसके साथ आए पानी और मिट्टी जैसे मलबे ने पोर्ट को तबाह कर दिया. इस प्राकृतिक आपदा में 49 भारतीयों समेत 23 देशों के 261 लोग लापता बताए जा रहे हैं.

gyirong port | landslide in china | nepal flash floods

नेपाल में फ्लैश फ्लड के दौरान चीन में ग्यिरोंग पोर्ट पर लैंडस्लाइड हुआ था. (Credit- X)

विज्ञापन

नेपाल में जब फ्लैश फ्लड में आफत बनकर आई थी, उसी दौरान चीन में भी कुदरत का कहर बरपा था. चीन-नेपाल सीमा पर बने ग्यिरोंग पोर्ट के पास लैंडस्लाइड हुआ था, जिसके बाद आए पानी और मलबे ने पोर्ट को तबाह कर दिया था. लैंडस्लाइड के बाद चले रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 16 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, वहीं करीब 545 लोग लापता हैं. इनमें 49 भारतीयों समेत 23 देशों के 261 लोग शामिल हैं. दक्षिण-पश्चिम चीन के शिजांग स्टेट सरकार ने शनिवार शाम 6 बजे तक 16 लोगों की मौत होने की पुष्टि है. राहत और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटा हैं. वहीं मलबे से शव बरामद किए जा रहे हैं.

चीन में इन 23 देशों के लोग हुए लापता

चीन की न्यूज एजेंसियों से जुटाई गई जानकारी के अनुसार, लैंडस्लाइड के बाद 23 देशों के कुल 261 नागरिकों की सूची मिली है, जिनमें सबसे ज्यादा 104 नागरिक नेपाल के हैं. लापता लोगों की सूची में 49 भारतीयों, लातविया के 33, अमेरिका के 18 और ब्रिटेन के 15 नागरिक शामिल हैं. कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के 6-6 नागरिक भी लापता हैं. दक्षिण अफ्रीका के 4, मलेशिया के 3, जर्मनी के 3 और रूस के 3 नागरिकों की तलाश जारी है. आयरलैंड और एस्टोनिया के 2-2 नागरिक लापता हैं. इनके अलावा फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड समेत कई अन्य देशों के नागरिक भी लैंडस्लाइड में लापता हो गए, जिनकी तलाश जारी है.

विज्ञापन

लापता लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

नेपाल में बाढ़ और चीन में भूस्खलन के बाद लापता लोगों की जानकारी जुटाने के लिए 24 घंटे एक्टिव रहने वाली हेल्पलाइन शुरू की गई है. हेल्पलाइन नंबर जारी करके लोगों से अपील की गई है कि वे लापता लोगों का सुराग देकर रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करें या अपने लोगों की जानकारी के लिए कॉल करें. तिब्बत सरकार ने 0086-891-6817165 और 0086-183-0802-6705 नंबर जारी किए हैं, ताकि लापता लोगों को उनके अपनों से मिलाया जा सके. आपदा में फंसे लोगों की मदद करके उन्हें उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके. रेस्क्यू टीम हाद.सास्थल पर मौजूद है और मलबा हटाकर लोगों को तलाश रही है.

दूतावासों को दी गई हालातों की जानकारी

शिजांग स्टेट सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया को प्राकृतिक आपदा का ब्रीफ दिया. उन्होंने बताया कि विदेश मामलों, सार्वजनिक सुरक्षा, संस्कृति एवं पर्यटन और आपातकालीन प्रबंधन विभागों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. जिन देशों के लोग लापता हैं, उनके दूतावासों और राजनयिकों को हालातों की जानकारी दे दी है. पोर्ट के आस-पास तलाशी अभियान चलाया गया है. ग्यिरोंग काउंटी में कोई विदेशी पर्यटक नहीं फंसा है, फिर भी काउंटी निवासियों से अपील की है कि अगर कोई विदेश नजर आए तो उसे अपने यहां पनाह देकर उसकी सुरक्षा करें और सरकार को जानकारी दें. लोगों के सहयोग की दरकार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ