शादी समारोह में डीजे पर डांस पार्टी चल रही थी. दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ मेहमान भी जश्न में डूबे थे कि अचानक चीख पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने का इधर-उधर भागने लगे. क्योंकि वेडिंग हॉल में आग लग गई थी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई और शादी की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं. अग्निकांड के बाद वेडिंग हॉल के बाहर का मंजर देखकर लोगों का कलेजा फट गया, क्योंकि मृतकों के शव गली में इधर-उधर पड़े थे. क्योंकि वेडिंग हॉल संकरी गली में थी और जान बचाने के लिए भागे लोग गली में भीड़ में फंस गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई.
किस वजह से हुई 22 लोगों की मौत?
भीषण अग्निकांड अफ्रीकी देश कांगो की राजधानी किंशासा में लिंगवाला इलाके में एक बिल्डिंग में हुआ. शुक्रवार रात को बिल्डिंग में बने वेडिंग हॉल में रिसेप्शन चल रहा था, जिसमें आए मेहमान आग की चपेट में आ गए. आग लगते ही लोग वेडिंग हॉल से बाहर निकले, लेकिन संकरी गलियों में भीड़ में फंसने के कारण समय से बाहर नहीं निकल पाए. लोग एक-दूसरे को धक्का मारते हुए बाहर निकलने की कोशिश कर रहे. धक्का-मुक्की से कुछ लोग बाहर निकल गए, लेकिन कुछ लोग नीचे गिर गए. पैरों के नीचे कुचले जाने और दम घुटने से उनकी मौत हो गई. गंभीर हालत में लोगों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकती.
वेडिंग हॉल में आग कैसे और क्यों लगी?
कांगो के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैकमिन शाबानी हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे. उन्होंने हादसे को भीषण त्रासदी बताया और कहा कि वेडिंग हॉल में आग लगने के कारण पता नहीं चले हैं, लेकिन जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद हादसे के लिए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. किंशासा घनी आबादी वाला इलाका है, जहां अकसर आग लगने की घटनाएं होती हैं. खासकर सूखी गर्मी के मौसम में ज्यादा अग्निकांड होते हैं. अब से पहले कई अग्निकांड हो चुके हैं, लेकिन इस अग्निकांड ने फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी सेवाओं पर सवाल उठा दिए हैं. शवों को पोस्टमार्टम के बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा.
संबंधित खबरें
इटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
4 hrs ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
8 hrs agoमिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका! पॉपुलैरिटी को हुआ भारी नुकसान
9 hrs agoऑस्ट्रेलियाई सांसद की हालत नाजुक, पीएम ने जताया हादसे पर संदेह
11 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री अखलाघी कौन हैं? मिसाइल प्रोग्राम के मास्टरमाइंड!
13 hrs agoगाजा में तबाह हुआ था मकान, फिलिस्तीनी कुम्हार ने मिट्टी से बना दिया नया घर
13 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
17 hrs agoतेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
19 hrs agoक्राइम ब्रांच को सौंपा गया आशुतोष रांका-सौरव दास का केस- सूत्र
19 hrs agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines