हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

स्पेन के नाइट क्लब में भीषण आग; 13 लोगों की मौत, अभी और शवों की तलाश जारी

विज्ञापन

Spain’s nightclub Massive fire: दक्षिणपूर्वी स्पेन के मर्सिया में रविवार सुबह एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर सुरक्षा एवं बचाव कर्मी राहत कार्य में जुटे हैं। स्पेन की इमरजेंसी सेवाओं ने चेतावनी दी है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इमारत से शवों को निकालने का काम जारी है।

सुबह 6 बजे मिली हादसे की सूचना

सोशल मीडिया पर एक बयान में स्पेन की इमरजेंसी सेवाओं की ओर से कहा गया है कि ताजा गिनती में छह लोग बुरी तरह से घायल हालत में मिले हैं। कहा गया है कि स्थानीय समय (0400 GMT) यानी सुबह 6:00 बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद बचावकर्मी मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद सुरक्षाकर्मी कर्मी इमारत में राहत कार्य के लिए घुसे। उन्होंने कहा कि मरने वालों का ताजा आंकड़ा 13 है।

यह भी पढ़ेंः कौन था मुफ्ती कैसर फारूक, जिसे पाकिस्तान में सरेराह गोली मार मारी गई? सामने आया हत्याकांड का VIDEO

स्पेन की इमरजेंसी सेवाओं वे जारी की तस्वीरें

स्पेन की इमरजेंसी सेवाओं की ओर से जारी की गई तस्वीरों के अनुसार आग टीट्रे नाइट क्लब में लगी, जिसे फोंडा मिलाग्रोस भी कहा जाता है। तस्वीरों में दिखाया गया है कि फायर ट्रकों से पानी पाइपों के जरिए क्लब के अंदर छिड़का जा रहा है। इमारत की छत से धुआं निकलता देखा जा सकता है। एक स्थानीय पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार रात क्लब में बर्थडे पार्टी हो रही थी। अधिकारियों ने ये बात भी कही है कि पार्टी में मौजूद लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उनकी कितनी संख्या थी।

मर्सिया में तीन दिन का शोक घोषित

राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता डिएगो सेरल ने रेडियो ओंडा रीजनल डी मर्सिया को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग दो मंजिला नाइट क्लब की पहली मंजिल पर लगी। अग्निशमन ब्रिगेड डिपाटर्मेंट की ओर जारी किए गए वीडियो फुटेज में अग्निकांड की भयावता को देखा जा सकता है। शहर के टाउन हॉल ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है।

उन्होंने प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बताया गया है कि आग में चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें 22 और 25 वर्ष की दो युवतियां और 40 वर्ष के दो पुरुष भी शामिल हैं। ये लोग सांस में धुआं भर जाने से पीड़िता हैं। मर्सिया के मेयर जोस बैलेस्टा ने तीन दिन के शोक की घोषणा की।

दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें