थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में नाइट पब में भीषण अग्निकांड हुआ है, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं 63 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से 27 की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं और पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारण पता किए जा रहे हैं। हादसे का पता चलते ही थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ही अग्निकांड और मृतकों की संख्या की पुष्टि की।
मशहूर एंटरटेनमेंट वेन्यू में हादसा हुआ
बैंकॉक के गवर्नर ने बताया कि चतुचक (Chatuchak) जिले में खुले ‘रोंग बीयर ना लाट फ्राओ’ (Rong Beer Na Lat Phrao) नामक पब में अग्निकांड हुआ है। यह शहर का बड़ा और मशहूर एंटरटेनमेंट वेन्यू था, जिसमें लोग अपनी शाम बिताने के लिए आते थे, लेकिन बीती रात यह हादसे का शिकार हो गया। आग लगते ही पब में अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। लोग अपनी जान को बचाने के लिए टॉयलेट्स में छिप गए, जिस वजह से उनकी मौत हुई।
पब के एंट्री गेट से उठी थीं आग की लपटें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पब के मेन एंट्री गेट से पहले धुंआ उठा, जो देखते ही देखते आग की लपटों में बदल गया। इस वजह से एंट्री गेट से निकलना मुश्किल था, इसलिए लोगों में दहशत फैल गई और वे जान बचाने के लिए टॉयलेट्स में घुस गए। बचावकर्मी भी एंट्री गेट से अंदर नहीं आ पाए और जब तक वे अंदर पहुंचे, लोग दम तोड़ चुके थे। ज्यादातर शव टॉयलेट्स के अंदर मिले। फायर डिपार्टमेंट ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
थाईलैंड में पहले भी हो चुके हैं अग्निकांड
बता दें कि थाईलैंड में पहले भी जानलेवा अग्निकांड हो चुके हैं। साल 2022 में पूर्वी थाईलैंड के म्यूजिक पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हुई थी। देश का सबसे भीषण अग्निकांड साल 2009 में बैंकॉक के सांटिका नाइटक्लब में हुआ था। नए साल का जश्न मना रहे लोग हादसे का शिकार हुए थे। नए साल के जश्न के दौरान इनडोर फायरवर्क्स से आग लगने में 66 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। नए हादसे ने पुराने हादसों की यादें ताजा कर दीं।
बता दें कि बैंकॉक पुलिस और फॉरेंसिक टीम पब में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से कैसे फैली? क्या पब में सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे? क्योंकि इस हादसे ने फिर से थाईलैंड में एंटरटेनमेंट साइट्स की फायर सेफ्टी पर सवाल उठा दिए हैं।
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
6 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
6 hrs agoLIVE: आवास पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी-अभिषेक बनर्जी का विरोध प्रदर्शन
9 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
9 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
9 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
10 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
21 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines