बैंकॉक के पब में भयानक अग्निकांड, 27 की मौत और 63 घायल, जान बचाने के लिए टॉयलेट में छिपे थे लोग

Fire in Night Pub: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में फिर अग्निकांड हुआ है, जिसमें लोगों की जान चली गई हैं। कई लोग बुरी तरह झुलसे भी हैं और गंभीर हालत में अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हादसे की वजह और लोगों की मौत होने की वजह का खुलासा हो गया है, हादसे की जांच जारी है।

Night Pub Fire

आग में नाइट पब धू-धू कर जला और राख हो गया।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में नाइट पब में भीषण अग्निकांड हुआ है, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं 63 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से 27 की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं और पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारण पता किए जा रहे हैं। हादसे का पता चलते ही थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ही अग्निकांड और मृतकों की संख्या की पुष्टि की।

विज्ञापन

मशहूर एंटरटेनमेंट वेन्यू में हादसा हुआ

बैंकॉक के गवर्नर ने बताया कि चतुचक (Chatuchak) जिले में खुले ‘रोंग बीयर ना लाट फ्राओ’ (Rong Beer Na Lat Phrao) नामक पब में अग्निकांड हुआ है। यह शहर का बड़ा और मशहूर एंटरटेनमेंट वेन्यू था, जिसमें लोग अपनी शाम बिताने के लिए आते थे, लेकिन बीती रात यह हादसे का शिकार हो गया। आग लगते ही पब में अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। लोग अपनी जान को बचाने के लिए टॉयलेट्स में छिप गए, जिस वजह से उनकी मौत हुई।

विज्ञापन

पब के एंट्री गेट से उठी थीं आग की लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पब के मेन एंट्री गेट से पहले धुंआ उठा, जो देखते ही देखते आग की लपटों में बदल गया। इस वजह से एंट्री गेट से निकलना मुश्किल था, इसलिए लोगों में दहशत फैल गई और वे जान बचाने के लिए टॉयलेट्स में घुस गए। बचावकर्मी भी एंट्री गेट से अंदर नहीं आ पाए और जब तक वे अंदर पहुंचे, लोग दम तोड़ चुके थे। ज्यादातर शव टॉयलेट्स के अंदर मिले। फायर डिपार्टमेंट ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

थाईलैंड में पहले भी हो चुके हैं अग्निकांड

बता दें कि थाईलैंड में पहले भी जानलेवा अग्निकांड हो चुके हैं। साल 2022 में पूर्वी थाईलैंड के म्यूजिक पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हुई थी। देश का सबसे भीषण अग्निकांड साल 2009 में बैंकॉक के सांटिका नाइटक्लब में हुआ था। नए साल का जश्न मना रहे लोग हादसे का शिकार हुए थे। नए साल के जश्न के दौरान इनडोर फायरवर्क्स से आग लगने में 66 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। नए हादसे ने पुराने हादसों की यादें ताजा कर दीं।

विज्ञापन

बता दें कि बैंकॉक पुलिस और फॉरेंसिक टीम पब में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से कैसे फैली? क्या पब में सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे? क्योंकि इस हादसे ने फिर से थाईलैंड में एंटरटेनमेंट साइट्स की फायर सेफ्टी पर सवाल उठा दिए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ