बांग्लादेश के एयरपोर्ट पर लगी भयंकर आग, सभी उड़ानें रद्द, आसमान में छाया काला धुआं

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई. आग कार्गो विलेज के एक हिस्से में लगी, जिससे पूरे एयरपोर्ट पर काले धुंए का गुबार छा गया. घटना के चलते सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है. आग बुझाने के लिए कुल 28 फायर ब्रिगेड यूनिट तैनात की गई हैं. बांग्लादेश नागरिक उड्डयन प्राधिकरण, वायुसेना और अग्निशमन सेवाएं मिलकर राहत कार्यों में जुटी हैं.

Dhaka Airport

Dhaka Airport पर लगी आग

बांग्लादेश के ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भयंकर आग लग गई है. आग कार्गो विलेज के एक हिस्से में लगी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर काले धुंए का गुबार उठ रहा है और रह-रह कर आग भड़क रही है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस इसका वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह नीले आसमान में काला धुंआ छाया हुआ है.

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, आग दोपहर करीब 2:30 बजे गेट 8 के पास लगी. आग पर काबू पाने के लिए शुरुआत में नौ अग्निशमन इकाइयाँ तैनात की गईं, कुछ ही देर बाद पंद्रह और अग्निशमन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. बताया गया कि कुल 28 गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया.

विज्ञापन

हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने द डेली स्टार के हवाले से कहा, “हमारे सभी विमान सुरक्षित हैं. स्थिति स्पष्ट होने पर आगे की जानकारी दी जाएगी. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि बांग्लादेश नागरिक उड्डयन प्राधिकरण, अग्निशमन सेवा और बांग्लादेश वायु सेना की दो अग्निशमन इकाइयां भी अग्निशमन प्रयासों में भाग ले रही हैं.

विज्ञापन

शाह अमानत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, ढाका में हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का हवाई क्षेत्र शाम तक बंद रहा. बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश में वायु सेना के विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी. जुलाई में बांग्लादेश वायु सेना का एक एफ-7 बीजीआई लड़ाकू विमान ढाका के उत्तरा इलाके में एक स्कूल पर दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरा था, हादसे के वक्त स्कूल में बड़ी संख्या में छात्र पढ़ रहे थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ