नई दिल्ली: इस्लामाबाद में सेंटॉरस मॉल की तीसरी मंजिल पर रविवार को भीषण आग लग गई। इमारत के ऊपरी हिस्से में स्थित आवासीय अपार्टमेंट सहित अन्य मंजिलों में चंद मिनटों में आग फैल गई। बताया जा रहा है कि कई किलोमीटर दूर से आग की लपटें देखीं गईं।
अभी पढ़ें – इजराइल: पूर्वी यरुशलम में तैनात सैनिक की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में तनाव व्याप्त
फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आग की लपटों पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां भी घटना स्थल पर पहुंच गईं हैं।
पाकिस्तान मीडिया ने यह भी बताया कि बचाव टीमों के आने में देरी से आग की तीव्रता में वृद्धि हुई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सबसे पहले आग मोनल रेस्तरां में लगी। इसके बाद धीरे-धीरे आग ने भीषण रूप ले लिया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
अभी पढ़ें – इजराइल में भारतीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या, पार्टी के बाद हुआ था विवाद
आग लगने की सूचना के बाद मॉल में मची भगदड़
मॉल में आग लगने के दौरान काफी संख्या में लोग अंदर मौजूद थे। जैसे ही लोगों को मॉल में आग लगने की खबर मिली, लोगों के बीच भगदड़ मच गई। हालांकि गनीमत रही कि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सभी लोगों को मॉल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Google में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
2 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
2 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
10 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
14 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
16 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
18 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
18 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines