कतर के रास लफ्फान लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) कॉम्प्लेक्स में हुए एक भीषण विस्फोट में भारतीय और पाकिस्तानी मूल के कम से कम 13 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में 66 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. खाड़ी देश के ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस दुखद घटना की आधिकारिक पुष्टि की. ऊर्जा मंत्री अल-काबी ने कहा, ‘आज मुझे कुछ ऐसा करना पड़ रहा है जिसकी मैंने हमेशा उम्मीद की थी कि ऐसा कभी न हो. मुझे बेहद दुख के साथ हमारे 13 उन श्रमिकों की मौत की घोषणा करनी पड़ रही है, जो भारतीय और पाकिस्तानी मूल के नागरिक थे.’
काम दोबारा शुरू करते समय हुआ हादसा
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह विस्फोट उस समय हुआ जब श्रमिक गैस प्लांट को रीस्टार्ट की कोशिश कर रहे थे. गौरतलब है कि इस साल मार्च महीने में हुए एक ईरानी हमले के बाद से इस विशाल एलएनजी परिसर में कामकाज पूरी तरह से ठप था. लंबे समय बाद जब प्लांट को दोबारा चालू करने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी अचानक यह जोरदार धमाका हो गया.
यह भी पढ़ें: भारत का पड़ोसी देश जहां मुस्लिम रहते हैं, लेकिन एक भी मस्जिद नहीं, तो कहां पढ़ते हैं नमाज?
भारतीय दूतावास हुआ एक्टिव
इस हादसे पर दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने गहरी चिंता व्यक्त की है. दूतावास ने संकट की इस घड़ी में कतर सरकार और वहां के नागरिकों के साथ एकजुटता का संदेश दिया. एक्स पर जारी एक आधिकारिक संदेश में भारतीय मिशन ने कहा, ‘इस चुनौतीपूर्ण और कठिन समय में, भारत का दूतावास और कतर में रहने वाला पूरा भारतीय समुदाय कतर की सरकार और जनता के साथ मजबूती से खड़ा है. हम हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और लापता लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं.’
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी
हादसे से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों की सहायता के लिए दूतावास ने तत्काल प्रभाव से दो आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +974-55647502 और +974-55384683 जारी किए हैं. इसके साथ ही एक समर्पित सपोर्ट ईमेल आईडी cons.doha@mea.gov.in भी जारी की गई है, जिसके जरिए प्रभावित परिवार वाणिज्यिक दूतावास से संपर्क साध सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं एंडी बर्नहैम? ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की दौड़ में सबसे आगे ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
7 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
9 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
10 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
13 hrs agoLIVE: लखनऊ में बीजेपी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा
14 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
14 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines