पाकिस्तान के कराची में रविवार शाम मौसम विभाग और कई विश्वविद्यालयों के नजदीक जोरदार धमाके और गोलीबारी से हड़कंप मच गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल ‘रेंजर्स’ के कार्यालयों के पास हुआ है. घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हमलावरों की तलाश व जांच शुरू कर दी. एहतियात के तौर पर रेस्क्यू और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं.
कराची में हुआ आतंकवादी हमला
सुरक्षा एजेंसियों ने कई लोगों को हिरासत में लिया है, हमला फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) की कम्पाउंड पर हुआ. बताया जा रहा है कि निशाने पर रेंजर्स थे. आतंकियों ने पहले सुसाइड बम धमाका किया फिर बंदूक से लगातार गोलीबारी की. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार अब तक कम से कम 5 आदमी के मारे जाने की खबर है. सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच एक्सचेंज ऑफ फायर भी हुई. आतंकवादी समूह जमात-उल-अहरार ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.
मुख्यमंत्री सैयद मुराद ने मांगी रिपोर्ट
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, ‘रेस्क्यू 1122 सिंध’ ने बताया कि उन्हें कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर ब्लॉक 5 के पास विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अपने केंद्रीय कमांड और कंट्रोल सेंटर से तुरंत टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया. इस बीच, सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने मोसामियात चौरंगी के पास हुए इस धमाके और कथित गोलीबारी की घटना पर कड़ा संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री के प्रवक्ता के हवाले से बताया गया है कि उन्होंने इस पूरी घटना पर प्रशासन से एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है.
यह भी पढ़ें: पेरिस ने पब्लिक प्लेस पर शराब पीने पर क्यों लगाया बैन? गर्मी से इसका क्या है कनेक्शन
मुख्यमंत्री ने सिंध के पुलिस महानिरीक्षक (IG) और कराची के अतिरिक्त महानिरीक्षक से सीधा संपर्क किया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए यह पता लगाए कि यह किस तरह का विस्फोट था और इसके पीछे क्या वजह थी.
कराची में पहले भी हो चुके हैं ऐसे हमले
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में कुछ देर तक गोलीबारी होती रही, जिसके बाद अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया और इलाके की घेराबंदी कर दी. गौरतलब है कि पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर और कमर्शियल हब कराची में पिछले कुछ सालों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसे संगठनों ने कई बार चरमपंथी हमले किए हैं. अधिकारियों ने अभी तक धमाके की वजह या यह पुष्टि नहीं की है कि यह कोई चरमपंथी हमला था या नहीं.
यह भी पढ़ें: पेरिस ने पब्लिक प्लेस पर शराब पीने पर क्यों लगाया बैन? गर्मी से इसका क्या है कनेक्शन
संबंधित खबरें
क्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
55 mins agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
2 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
2 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव के लिए पटना पहुंचे नितिन नवीन, NDA उम्मीदवारों से मीटिंग
4 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
5 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
5 hrs agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
15 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
15 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines