---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

7.5 की तीव्रता वाले भूकंप से वेनेजुएला में दहशत, 32 लोगों की मौत और इमरजेंसी की घोषणा, 40 सेकंड में 2 बार कांपी धरती

Earthquake News: वेनेजुएला और जापान में शक्तिशाली भूकंप आया है, जिसके चलते वैज्ञानिकों ने सुनामी का अलर्ट तक जारी कर दिया गया था, लेकिन उसे कुछ घंटे में वापस ले लिया गया था। हालांकि भूकंप से वेनेजुएला में जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन माली नुकसान काफी हुआ है।

---विज्ञापन---

वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 की तीव्रता वाले भूकंप के जोरदार झटके लगे है, जिससे पूरे देश में दहशत फैली है। 40 सेकेंड में दो बार वेनेजुएला की धरती जोरदार तरीके से कांपी। 126 साल साल सबसे बड़ा भूकंप आया है। वर्ष 1900 में 7.7 का तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं आज आया भूकंप इतना विनाशकारी साबित हुआ कि कई इलाकों में इमारतें ढह गईं हैं। काराकास में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। देश में इमरजेंसी की घोषणा करके एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। भूकंप से अब तक 32 लोगों के मरने की आधिकारिक पुष्टि हुई है और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

काराकास में कई इमारतें जमींदोज हो गईं

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान काराकास शहर में हुआ है। दोनों बार बड़े जोरदार झटके लगे, जिससे लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र युमारे शहर से करीब 23 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में मिला है। इसी इलाके में देश की कई बड़ी तेल रिफाइनरियां हैं। राजधानी कराकस से नुकसान के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें इमारतों के ढहने और दीवारों के टूटने से आसमान में उड़ता धूल का गुबार देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

कोलंबिया तक महसूस किया गया कंपन

लोग अपने बच्चों और पालतू जानवरों को लेकर सड़कों पर बैठ गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोगों को घबराहट, डर और दहशत के मारे सुरक्षित जगहों की ओर भागते देखा जा सकता है। बता दें किउत्तरी मध्य वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप के झटके पड़ोसी देश कोलंबिया में भी महसूस किए गए। अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने प्यूर्टो रिको, अमेरिकी और ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूहों, अरूबा, कुराओ और बोनायर द्वीपों के लिए सुनामी का अलर्ट दिया था, जो अब रद्द हो गया है।

जापान में भी आया 6.9 तीव्रता का भूकंप

बता दें कि जापान के होंशू के पूर्वी तट पर भी 6.9 की तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसने देश के उत्तरपूर्वी इलाके को हिला दिया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट से लगभग 50 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके आओमोरी प्रांत में सबसे ज्यादा महसूस हुए। भूकंप आते ही तोहोकू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी ने ओनागावा परमाणु ऊर्जा संयंत्र और बंद पड़े हिगाशिदोरी परमाणु संयंत्र की जांच की, लेकिन नुकसान की खबर नहीं मिली।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 25, 2026 06:21 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola