US Crime: संयुक्त राज्य अमेरिका में एक दंपती के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मामला न्यू इंग्लैंड इलाके में आते मैसाचुसेट्स का है। जहां टॉन्टन की 54 वर्षीय मेयर शॉना ओ’कॉनेल पर पति टेड ओ’कॉनेल को पीटने का आरोप लगा है। शुक्रवार रात 8:20 बजे पत्नी पर अपनी शादी को लेकर कमेंट करना महंगा पड़ गया। मेयर इस बात से इतना गुस्से में आ गई कि रॉड से पति की जमकर पिटाई कर डाली। उनका गुस्सा यही शांत नहीं हुआ। पति को दांतों से भी काट लिया। जिसके बाद किसी तरह पिंड छुड़ाकर पति ने पुलिस को कॉल की। पुलिस ने मौके पर आकर बीचबचाव किया और महिला को अरेस्ट किया। सोमवार को यह दंपती जब कोर्ट से बाहर निकला तो हाथों में हाथ डाले था।
मेयर ने सबके सामने अपनी हरकतों को लेकर माफी मांगी। बता दें कि उनके पति भी राजनीति में सक्रिय हैं। टेड ओ’कॉनेल ने बताया कि पत्नी शॉना के साथ उन्होंने शादी को लेकर कमेंट किया था। जिसके बाद कलह शुरू हुई और जल्द पत्नी मारपीट करने लगी। गैसकेट क्लीनर से उनके दाहिने हाथ पर वार किया, जिससे उंगली पर चोट आई। बाएं हाथ पर दांतों से काट लिया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार एक सार्जेंट ने टेड की उंगलियों पर लगी चोटें देखी। हाथ पर काटने का निशान भी देखा। पुलिस के अनुसार शॉना पूर्व विधायक भी रह चुकी हैं।
25 साल पहले हुई थी दोनों की शादी
हमले के बाद बचने के लिए टेड ने कार से भागने की कोशिश भी की। लेकिन पत्नी कार के हुड पर कूद गई। कार के ऊपर डेंट के निशान भी पुलिस ने देखे हैं। वहीं, पत्नी ने आरोप लगाया कि वह अपने बेडरूम में थी, पति ने उसके ऊपर कमेंट किया। वे मेरे साथ पहले भी छींटाकशी कर चुके हैं। शॉना 2020 से टॉन्टन की मेयर है। एक रिपोर्ट में महिला ने खुद को निर्दोष बताया। कोर्ट में मेयर चुप रही। पति ने कोर्ट में बयान दिया कि वे पुलिस को बुलाने के लिए माफी मांगते हैं। यह हम दोनों की गलती थी। उन्होंने अपने प्राइवेट इश्यू में पुलिस को शामिल किया, इसका उनको पछतावा है। जिसके बाद दोनों कोर्ट से हाथ में हाथ डालकर बाहर आते देखे गए। बता दें कि इस जोड़े की शादी को 25 साल हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें:बांग्लादेश में नहीं थम रहा बवाल, हिंसा के बीच 500 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
6 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
10 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
13 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
13 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
15 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines