World News in Hindi: अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्टेट में रहने वालीं तीन लड़कियों की शानदार कहानी है। पहली शादी कर चुकी दो लड़कियों को तीसरी सहेली से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने उससे शादी भी कर ली। अब तीनों लोग थ्रौपल में रहते हैं। तीनों अपनी जिंदगी से खुश हैं। केटी और नेस बताते हैं कि 2021 में शादी के बाद उनकी जिंदगी अच्छी थी। लेकिन जब से मेड केली उनकी लाइफ में आई, जिंदगी और हसीन हो गई। नवविवाहित कपल कई साल पहले डेकेयर सेंटर में काम करता था। केली भी उनकी सहयोगी थी। नेस और उनकी पत्नी केटी बताते हैं कि नवंबर 2022 में तीनों डिज्नी वर्ल्ड की यात्रा पर गए थे। उनकी जिंदगी में यहीं से बदलाव आया। तीनों ने एक साथ रात को रोमांस किया। फिर उनको लगा कि यह पहले से अधिक रोमांटिक है। हम लोग ऐसे ही एक-दूसरे के साथ समय बिताते रहे। जिसके बाद उन लोगों ने केली को हमेशा साथ रखने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें:महिला को कम उम्र के लड़कों से सेक्स करने का था शौक, बनाती थी वीडियो; इस तरह खुली पोल…
तीनों लोगों को लग रहा था कि उनकी लाइफ पहले से काफी आसान हो गई है। तीनों को साथ रहने के लिए रोमांटिक जुड़ाव महसूस होने लगा था। US की एक YouTube सीरीज ‘लव डोंट जज’ में भी ये तीनों लोग अपनी बात रखते हैं। केटी, केली और नेस का मानना है कि उनका रिश्ता कामयाब है। @traveling _throuple हैंडल उन लोगों ने बना लिया है। जिसके ऊपर वे इस मजबूत रिश्ते की नींव पर बात करते हैं। इस हैंडल पर तीनों के 12000 फॉलोअर्स हैं। अपनी डिज्नी वर्ल्ड की यात्रा और थीम पार्क के कई वीडियो ये तीनों इस पर अपलोड करते रहते हैं। कई यूजर्स इन तीनों को ट्रोल कर आपसी रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं। जो कह रहे हैं कि उनकी जीवनशैली अपरंपरागत है। जिसे समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
यूजर्स ने निकाली सोशल मीडिया पर भड़क
एक अन्य यूजर्स लिखता है कि अमेरिका बर्बाद हो रहा है। 99 फीसदी लोग इन जैसे लोगों को फॉलो करेंगे। वे भी ऐसे ही रहने की सोचेंगे। नेस, केली और केटी का दावा है कि उनके परिजन भी इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। वे लोग असहज हैं, क्योंकि शादीशुदा जोड़े के साथ कोई तीसरा कैसे रह सकता है? नेस ने केली को स्कॉटलैंड की यात्रा पर प्रपोज किया था। उससे पूछा था कि क्या वह उनके साथ रहना पसंद करेगी? केली को नेस ने तीन तरफा विवाह का प्रपोजल दिया, जिसे केली ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। हालांकि लिव इन पार्टनर्स ने अपनी शादी की प्लानिंग को सीक्रेट भी रखा। अब इन लोगों का मकसद घर खरीदने का है। केली का कहना है कि पहले अपने रहने का ठिकाना मजबूत करेंगे, बाद में फैमिली बढ़ाने की प्लानिंग।
ये भी पढ़ें: रशियन टूरिस्ट ने किया इंसानियत को शर्मसार! हवस बुझाने के लिए गाय को बनाया निशाना, फिर जो हुआ…
यह भी पढ़ें:जिसकी आबरू पर हाथ डाला, उसने प्राइवेट पार्ट काट डाला, ठाणे की महिला ने दिखाई बहादुरी
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
5 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
5 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
8 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
8 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
9 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
20 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines