हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अमेरिका के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, 16 साल के हमलावर का भी शव बरामद

अमेरिका में फिर मास शूटिंग हुई है और इस बार स्कूल को निशाना बनाया गया है. युवक ने स्कूल में घुसकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं. हमले में बच्चों की मौत होने की खबर है. वहीं हमलावर का शव भी बरामद हुआ है.

विज्ञापन
पुलिस ने स्कूल के अंदर से हमलावर का शव भी बरामद किया है. Credit- ScreenGrab

अमेरिका में फिर मास शूटिंग करके दहशत फैलाई गई है. ओरेगन राज्य के बेंड शहर में सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में 16 साल के युवक ने गोलीबारी की गई. हमले में कई बच्चे और स्टाफ मेंबर घायल हुए हैं, वहीं कैंपस में ही हमलावर भी मृत अवस्था में मिला. गोलीबारी में एक शख्स और 3 बच्चों की मौत होने की पुष्टि हुई है. लेकिन पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट नहीं किया है कि हमलावर भी मारा गया है या उसने खुद सुसाइड की है. लेकिन हथियार के साथ एक शख्स का शव मिलने का दावा किया है.

स्कूल प्रशासन ने फोन करके पुलिस को बुलाया

पुलिस के अनुसार, बेंड शहर में दोपहर करीब 1 बजे स्कूल पर हमला हुआ. बेंड शहर मध्य ओरेगन में है और पोर्टलैंड से 280 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व दिशा में है. बेंड पुलिस विभाग को इमरजेंसी कॉल आया था कि स्कूल में एक युवक फायरिंग कर रहा है. पहले उसने कार पर गोलियां चलाई और. अब स्कूल की बिल्डिंग पर फायरिंग कर रहा है. हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो कैंपस के अंदर एक संदिग्ध शख्स का शव मिला, जिसके सिर में गोली लगी हुई थी.

क्या कैंपस में मृत मिला शख्स ही हमलावर था?

पुलिस विभाग की स्पीकर शीला मिलर के अनुसार, अब जांच का विषय यह है कि कैंपस में मिला शव किसका है? क्या वह हमलावर था‌? अगर वह हमलावर था तो उसे गोली किसने मारी? क्योंकि स्कूल के सुरक्षाकर्मी ने उसे मारा? 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है. घायलों में बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है. वहीं शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करके उनके परिजनों को अंतिम रस्मों के लिए सौंपा गया है.

विज्ञापन

US में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की …

पुलिस के अनुसार, सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में किंडरगार्टन है और 5वीं क्लास तक के बच्चे पढ़ते हैं. 5 से 11 साल तक के बच्चे यहां पढ़ने आते हैं और करीब 450 स्टूडेंट हैं, जिनकी देखभाल के लिए 40 कर्मचारी हैं. स्कूल पर हमला करने के कारण पता नहीं चले हैं, लेकिन जांच करके सच का पता लगाया जाएगा और मीडिया ब्रीफिंग में खुलासा किया जाएगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola