अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य के सिएटल शहर में रविवार शाम ‘बाइट ऑफ सिएटल’ (Bite of Seattle) फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया था. इस दौरान सिएटल सेंटर परिसर में अचानक गोलियां चलने लगीं. स्पेस नीडल के पास हुई इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि दो वर्षीय बच्चे सहित पांच अन्य लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हजारों लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.
जान बचाने के लिए दुकानों और बिल्डिंगों में छिपे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय समय के अनुसार शाम करीब छह बजे लगातार गोलियों की आवाज सुनाई दी. शुरुआत में कई लोगों को लगा कि पटाखे फोड़े जा रहे हैं, लेकिन कुछ ही देर में लोग जमीन पर गिरने लगे और अन्य लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे. घटनास्थल पर मौजूद कई लोग अपनी जान बचाने के लिए दुकानों और बिल्डिंग्स में छिप गए.
वहां मौजूद लोगों ने सिएटल पुलिस को घटना की जानकारी दी और पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया. अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. घायलों में दो वर्षीय बच्चा, एक 23 वर्षीय युवक और अन्य वयस्क शामिल हैं. इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है.
फूड फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे थे लोग
यह गोलीबारी उस समय हुई जब सिएटल सेंटर में हजारों लोग फूड फेस्टिवल में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे थे. बता दें कि सिएटल में यह फेस्टिवल हर साल आयोजित किया जाता है और इसमें बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग शामिल होते हैं. घटना के बाद पूरे परिसर को खाली करा लिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है.
संदिग्धों की तलाश कर रही सिएटल पुलिस
पुलिस ने फिलहाल हमले के पीछे का कारण साफ नहीं किया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. संदिग्धों की तलाश जारी है और लोगों से अपील की गई है कि वे जांच पूरी होने तक सिएटल सेंटर क्षेत्र से दूर रहें.
संबंधित खबरें
'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
7 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
13 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
17 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
18 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
20 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
23 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 day agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines