Mass Shooting in America: अमेरिका में ब्राउन यूनिवर्सिटी में घुसकर एक युवक ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं. फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोलियां चलते ही यूनिवर्सिटी में अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया. रोड आइलैंड के प्रोविडेंस शहर की घटना है, जिसकी पुष्टि प्रोविडेंस के मेयर ब्रेट स्माइली ने की. पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
काले कपड़े पहने हुए था हमलावर
प्रोविडेंस के मेयर ब्रेट स्माइली ने बताया कि घायलों में छात्र-छात्राएं भी हैं, जो शाम करीब साढ़े 6 बजे की घटना है. काले कपड़े पहने युवक यूनिवर्सिटी में घुसा. उसके हाथ में गन थी, जिससे उसने गोलियां बरसाईं. पुलिस और FBI की टीम मौके पर मौजूद है. छात्रों से कहा गया है कि वे जहां हैं, वहीं रहें. अपने कमरों में बंद रहें और किसी के भी खटखटाने पर दरवाजा न खोलें. यूनिवर्सिटी को सील करके लोगों को भी इससे दूर रहने को कहा गया है. आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं.
यूनिवर्सिटी में चल रही हैं परीक्षाएं
पुलिस के अनुसार, शनिवार को यूनिवर्सिटी में विंटर सेशन के सेमेस्टर एग्जाम का दूसरा दिन था और स्टूडेंट्स कमरों के अंदर बैठे पेपर दे रहे थे. घटना बारुस और होली बिल्डिंग के पास हुई, जो 7 मंजिला इमारत है. इसमें इंजीनियरिंग और फिजिक्स डिपार्टमेंट हैं. 117 लैब, 150 ऑफिस, 15 क्लासरूम और 29 साइंस लैब हैं. यूनिवर्सिटी एक प्राइवेट स्कूल है, जिसमें करीब 11000 हजार स्टूडेंट्स पढ़ते हैं. फायरिंग होते ही अलार्म सिस्टम बजा और सभी छात्रों को कमरों में रहने का संदेश मिला.
राष्ट्रपति ने घटना पर जताया शोक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर घटनाक्रम पर अपडेट दिया. राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि रोड आइलैंड की ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी मिली. प्रोविडेंस पुलिस, यूनिवर्सिटी अधिकारियों और FBI जांच कर रही है. आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगा. ईश्वर पीड़ितों और उनके परिवारों की आत्मा को शांति दे.
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
4 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
5 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
8 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
8 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
8 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
16 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines