Maryland UFO Hotspot Locals Reported Nearly 2,000 Flying Saucer In Sky: अमेरिकी राज्य मैरीलैंड यूएफओ का हॉटस्पॉट हो सकता है, क्योंकि 1990 के दशक के मध्य से यानी 1985 से अब तक यहां आसमान में करीब 2,000 ‘उड़न तश्तरी’ के देखे जाने की सूचना मिली है। अमेरिका के आठवें सबसे छोटे राज्य मैरीलैंड के लोगों ने हाल ही में हरी रोशनी वाले एक ‘उड़न तश्तरी’ के देखे जाने के दावा किया, जो करीब डेढ़ मिनट तक आसमान में स्थिर रही थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, मैरीलैंड में पहली बार 15 मई 1946 को UFO देखे जाने का दावा किया गया था। पिछले अप्रैल में ओशन सिटी के ऊपर चमकती वस्तु देखी गई थी। रक्षा क्षेत्र में काम करने वाले ओशियन सिटी के एक शख्स ने UFO डेटाबेस को लिखा कि मैंने और मेरी बेटी ने ऊपर देखा और ‘चार चमकते गोले’ गति में घूम रहे थे। थोड़ी देर बाद वे एक जगह जुटे, फिर वापस फैल गए और गायब हो गए।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के ‘एरोनॉटिकल इन्फॉर्मेशन मैनुअल’ के अनुसार, जो कोई भी आकाश में कुछ अजीब देखता है, उसे राष्ट्रीय यूएफओ रिपोर्टिंग सेंटर (NUFORC) में इसकी सूचना देनी चाहिए। बता दें कि कैलिफोर्निया में अमेरिका के किसी भी राज्य की तुलना में सबसे अधिक यूएफओ देखे जाने की सूचना है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफोर्निया में 15,000 से अधिक UFO देखे जाने का दावा किया जा चुका है। इस साल सिर्फ कैलिफोर्निया में 200 से अधिक ‘आसमानी रहस्यमयी’ वस्तुएं देखी गईं हैं।
5 अगस्त, 2023 – बाल्टीमोर, मैरीलैंड
राष्ट्रीय यूएफओ रिपोर्टिंग सेंटर (NUFORC) के मुताबिक, एक शख्स ने आसमान में रहस्यमयी वस्तु देखे जाने का दावा किया। उसने उसका वीडियो भी पेश किया और कहा कि हम बाहर जश्न मना रहे थे, तभी मैंने आकाश में कुछ चमकदार रोशनी देखी।
शख्स ने कहा कि मैंने रिकॉर्डिंग शुरू कर दी क्योंकि मुझे नहीं लगता था कि वे सितारे थे। मैं आमतौर पर रात में आकाश को देखता हूं और उन्हें पहले कभी नहीं देखा।
4 जुलाई, 2023 – ब्रंसविक, मैरीलैंड
ब्रंसविक के एक अपार्टमेंट परिसर में कई लोगों ने आसमान में रहस्यमयी वस्तुओं के देखे जाने का दावा किया। एक वीडियो बना रहे शख्स को वीडियो में कहते सुना गया कि हे, भगवान ये क्या है?
NUFORC को अपनी रिपोर्ट और मोबाइल से बनाए गए वीडियो सौंपने वाले शख्स ने कहा कि उस रात हम आतिशबाजी कर रहे थे, तभी आसमान में चमकदार वस्तु दिखी, जो न तो साधारण विमान थी और न ही कोई हेलीकॉप्टर।
मार्च 19, 2023 – पेरीविले, मैरीलैंड
जैक्सन स्टेशन रोड के पास एक शख्स ने आसमान में रहस्यमयी वस्तु देखी। उसने NUFORC को अपनी लिखित रिपोर्ट में बताया कि घटना के दौरान मैं ड्राइव कर रहा था। रहस्यमयी वस्तु देखे जाने के बाद मैंने अपनी कार रोकी। मैंने हल्की आवाजें भी सुनीं।
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 hr ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
8 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
8 hrs agoLIVE: आज अयोध्या धाम अपना गौरव प्राप्त कर चुकी है- सीएम योगी
10 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
10 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
11 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
11 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
23 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines